फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Corona Threat Returns in Schools Across Country Himachal Bengal Haryana Punjab School Students Covid-19 Positive Omicron Updates Corona Cases in Indian Schools

Corona Threat Returns in Schools: स्कूलों में लौटी कोरोना की दहशत, बिलासपुर में 23, नदिया में 29, अंबाला में चार तो जालंधर में 25 छात्र सक्रंमित

Thu, 23 Dec 2021 12:11 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 23 Dec 2021 12:11 PM IST
सार

Covid-19 Positive Omicron Updates: स्कूलों में  कोरोना की दहशत लौट आई है। हिमाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और पंजाब समेत कई राज्यों में करीब 100 स्कूली छात्र कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।  

विज्ञापन
Corona Threat Returns in Schools Across Country Himachal Bengal Haryana Punjab School Students Covid-19 Positive Omicron Updates Corona Cases in Indian Schools
स्कूलों में कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के पूरे इंतजाम किए गए थे। - फोटो : amar ujala

विस्तार

स्कूलों में कोरोना वायरस (Covid-19) की दहशत लौट आई है। हिमाचल के बिलासपुर में 23, पश्चिम बंगाल के नदिया जिले में 29, हरियाणा के अंबाला में चार तो पंजाब के जालंधर में 25 छात्र कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। इससे एक बार फिर बड़े खतरे की आशंका दिखाई दे रही है। एक तो सर्दी का मौसम और दूसरा स्कूलों में परीक्षाओं का सीजन दोनों के कारण अभिभावकों की भी चिंताएं बढ़ने लगी हैं। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के भुलस्वाएं गांव में बुधवार को कोरोना संक्रमण के कारण एक व्यक्ति की मौत होने से दहशत का माहौल है। वहीं, बुधवार को जिले के देलग स्कूल के 23 बच्चे कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। 

विज्ञापन

हिमाचल के देलग में 23 बच्चे कोरोना संक्रमित मिले

जानकारी के अनुसार, राजकीय उच्च पाठशाला देलग में बुधवार को 50 बच्चों के कोरोना सैंपल लिए गए थे। जिसमें 23 बच्चों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव (Covid-19 Positive) आई है। वहीं, प्राथमिक पाठशाला के 70 और बच्चों के सैंपल भी लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आना बाकी है। जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रवीण चौधरी ने बताया कि अब सभी स्कूलों में बच्चों के कोरोना टेस्ट किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

बंगाल में नवोदय विद्यालय के 29 छात्र कोविड-19 पॉजिटिव

वहीं, पश्चिम बंगाल के नदिया जिले स्थित नवोदय विद्यालय में 29 विद्यार्थी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। ये सभी विद्यार्थी जवाहर नवोदय आवासीय विद्यालय, कल्याणी के नौंवी और 10वीं कक्षा के छात्र हैं। स्कूल के 29 छात्रों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई हैं। रिपोर्ट सकारात्मक आने के बाद छात्रों के परिजन और अभिभावकों को उन्हें घर ले जाने के लिए सूचित कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित छात्रों को होम आइसोलेशन की सलाह दी है, क्योंकि उनमें खांसी और सर्दी के लक्षण नजर आ रहे हैं।
 

हरियाणा के अंबाला में चार छात्रों समेत सात कोरोना संक्रमित

इधर, हरियाणा के अंबाला जिले में कोरोना संक्रमण का खतरा फिर से बढ़ने लगा है। बुधवार को जिले के राजकीय स्कूल, सरसेहड़ी में अध्ययनरत चार छात्रों समेत 07 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमित मिले छात्रों के सहपाठियों सहित स्टाफ और परिजनों के भी सैंपल लिए हैं। जिनकी रिपोर्ट अभी नहीं आ पाई है। हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कोरोना संक्रमित मिले लोगों में तीन मरीज बुजुर्ग हैं, इसमें दो को अस्पताल भर्ती कराया पड़ा है।  
 

विज्ञापन

पंजाब के जालंधर में करीब 25 छात्र संक्रमित 

उधर, पंजाब में पिछले तीन दिन में अलग-अलग स्कूलों के करीब 25 बच्चे कोरोना की चपेट में आए हैं। जहां खुरला किंगरा सरकारी स्कूल से सोमवार को दो विद्यार्थी तथा इससे पहले एक विद्यार्थी कोरोना संक्रमित मिला था। नेहरू गार्डन स्कूल की एक छात्रा भी कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद विद्यार्थियों में डर का माहौल बनने लगा है। सेहत विभाग के अनुसार, जिले में अब तक कोरोना की गिरफ्त में आने वाले बच्चों की संख्या 50 पार हो गई है। हालांकि, इनमें से 25 स्कूली विद्यार्थी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed