कोरोना इफेक्ट : सत्र 2020-21 में यूपी बोर्ड ने बनाए 729 अतिरिक्त परीक्षा केंद्र, प्रत्येक परीक्षार्थी के बीच रहेगी इतने फीट की दूरी
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा 24 अप्रैल 2021 से दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। कोरोना संक्रमण के रोकथाम के लिए जारी गाइडलाइन का पालन करते हुए विद्यार्थियों के बीच पर्याप्त दूरी बनाने के लिए 729 अतिरिक्त परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
बता दें इस बार दसवीं और बारहवीं कक्षा के 56,03,813 विद्यार्थियों के लिए 8,513 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं पिछले साल की बात करें तो 56,10,819 अभ्यर्थियों के लिए 7,784 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।
सत्र 2020-21 में शिक्षा परिषद ने परीक्षा केंद्रों के रूप में ज्यादा सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों को चुना गया है। यूपी बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा केंद्रों की सूची के अनुसार इस बार 495 सरकारी, 3,540 सरकारी सहायता प्राप्त और 4,478 गैर-मान्यता प्राप्त स्कूलों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। वहीं पिछले साल, यह बोर्ड परीक्षाएं 451 सरकारी, 3,400 सरकारी सहायता प्राप्त और 3,933 गैर-मान्यता प्राप्त स्कूलों में आयोजित की गई थी।
यूपी बोर्ड और संस्कृत बोर्ड के अलग - अलग मानक
जहां एक तरफ यूपी बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं के परीक्षार्थियों के बैठने के लिए 25 वर्ग फीट की दूरी तय की है। वहीं, माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद ने प्रथम से उत्तर मध्यमा तक की परीक्षा के लिए दो परीक्षार्थी के बीच 20 वर्ग फीट दूरी रखने का निर्देश दिया है।
वहीं इससे पहले 25 नवंबर को अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला की ओर से जारी यूपी बोर्ड परीक्षा की केंद्र निर्धारण नीति में प्रत्येक परीक्षार्थी के लिए बीच 36 वर्ग फीट (3.34 वर्ग मीटर) की दूरी रखने के निर्देश दिए गए थे। हालांकि 21 जनवरी को नई केंद्र निर्धारण नीति को जारी कर 25 वर्ग फीट (2.32 वर्ग मीटर) की दूरी तय कर दी।
यह भी पढ़ें - यूपी बोर्ड : अगर आपके घर में भी है 10वीं का छात्र, तो यह डेटशीट आएगी उसके काम
कमेंट
कमेंट X