फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Copies will screened which get 90 percent marks in UP Board

UP BOARD: 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, कॉपियों की जांच में हुआ बदलाव

Wed, 14 Mar 2018 02:59 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Mar 2018 02:59 PM IST
विज्ञापन
Copies will screened which get 90 percent marks in UP Board
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की कॉपियों का मूल्यांकन 17 मार्च से शुरू हो रहा है। इसमें लगाए गए शिक्षक  प्रतिदिन हाईस्कूल की 50 और इंटरमीडिएट की 45 कॉपियों की जांच करेंगे। 
विज्ञापन


जिस विषय के प्रश्न पत्र में 90 प्रतिशत से अधिक अंक होंगे उस कॉपी का परीक्षण होगा। यूपी बोर्ड सचिव नीना श्रीवास्तव ने इस संबंध में सभी मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों को आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड सचिव ने स्पष्ट किया है कि किसी भी विषय,  प्रश्न पत्र में प्राप्तांक 90 प्रतिशत से अधिक होने पर उत्तर पुस्तिका की जांच उप प्रधान परीक्षक करेंगे और सत्यापन समेत उस पर अपनी सहमति, असहमति की आख्या अंकित करते हुए मूल्यांकन की पुष्टि करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सचिव ने निर्देश दिया कि मूल्यांकन के दौरान किसी भी अनधिकृत व्यक्ति का प्रवेश विद्यालय में प्रतिबंधित रहेगा। परीक्षक अपने साथ नियुक्ति पत्र अवश्य रखें। जिन 50 जनपदों में कोडिंग वाली कॉपियां इस्तेमाल हुई हैं, उनका मूल्यांकन बेहद सावधानी से करने के लिए कहा गया है। 

Copies will screened which get 90 percent marks in UP Board
फाइल फोटो
कोडिंग से अलग कॉपियां मिलने पर इसकी सूचना तत्काल मुख्य नियंत्रक और सचिव को दी जाए। सचिव ने निर्देश दिया कि मूल्यांकन कार्य के लिए नियुक्ति परीक्षकों की उपस्थिति तथा मूल्यांकन की प्रगति की सूचना परिषद की वेबसाइट पर प्राप्त की जाए।

पहली बार मूल्यांकन केंद्रों पर नियुक्त होंगे पर्यवेक्षक

यूपी बोर्ड की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए केंद्रों पर पहली बार पर्यवेक्षक अधिकारी नियुक्ति होंगे। मूल्यांकन कार्य की शुचिता के लिए केंद्रों पर उप शिक्षा निदेशक, डीआईओएस, एडीआईओएस स्तर के अधिकारी तथा मूल्यांकन केंद्र न बनने वाले राजकीय इंटर कॉलेजों को प्रधानाचार्यों को पर्यवेक्षक के रूप में तैनात किया जाएगा। 

पर्यवेक्षक प्रतिदिन दो मूल्यांकन केंद्रों का निरीक्षण करेंगे और निरीक्षण आख्या प्रतिदिन सचिव एवं क्षेत्रीय कार्यालय के अपर सचिव को भेजेंगे।

Copies will screened which get 90 percent marks in UP Board
प्रदेश के 247 मूल्यांकन केंद्रों पर जांची जाने वाली कुल कॉपियां
हाईस्कूल-    21707879
इंटरमीडिएट- 29084556

इलाहाबाद में नौ केंद्रों पर होगा 2345513 कॉपियों का मूल्यांकन

इन केंद्रों पर जांची जाएंगी हाईस्कूल की कॉपियां
विद्यालय                          कॉपियां
अग्रसेन इंटर कॉलेज             283732
केपी इंटर कॉलेज                192785
भारत स्काउट एंड गाइड         151979
क्रास्थवेट गर्ल्स इंटर कॉलेज     150086
केसर विद्यापीठ इंटर कॉलेज     181627
इन केंद्रों पर जांची जाएंगी इंटरमीडिएट की कॉपियां
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज   281996
सीएवी इंटर कॉलेज              389804
राजकीय इंटर कॉलेज            499791
जमुना क्रिश्चियन इंटर कॉलेज   213713
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed