COMEDK Counselling 2025: सीओएमईडीके काउंसलिंग आज से होगी शुरू; जानें प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और अहम तारीखें
COMEDK Counselling 2025: सीओएमईडीके यूजीईटी 2025 क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग की शुरुआत 9 जून यानी आज से होगी। पंजीकरण और डॉक्यूमेंट्स अपलोड की अंतिम तारीख 18 जून तय की गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
COMEDK Counselling 2025: कॉलेज में एडमिशन की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। कॉन्सोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेज ऑफ कर्नाटक (COMEDK) ने यूजीईटी 2025 परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया 9 जून 2025 से शुरू करने वाला है। अब जिन छात्रों ने सीओएमईडीके यूजीईटी पास कर लिया है, वे अगली प्रक्रिया में भाग लेने के लिए तैयार हो जाएं।
काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन की तारीखें और प्रक्रिया
राउंड 1 रजिस्ट्रेशन आज यानी 9 जून शाम 4 बजे से शुरू होकर 18 जून दोपहर 2 बजे तक चलेगा। सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आखिरी समय का इंतजार न करें और समय रहते रजिस्ट्रेशन व डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
COMEDK काउंसलिंग के लिए जरूरी दस्तावेज
- COMEDK UGET 2025 आवेदन पत्र
- रैंक कार्ड और एडमिट कार्ड (इनविजीलेटर के सिग्नेचर के साथ)
- वेरिफिकेशन एंट्री कार्ड
- कैंडिडेट व पेरेंट्स का पहचान पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र (SSLC या समकक्ष)
- कक्षा 12वीं की मार्कशीट
- आरक्षण प्रमाणपत्र (SC/ST/OBC)
- माइनॉरिटी सर्टिफिकेट (तुलु/क्रिश्चियन)
- HKR पात्रता प्रमाणपत्र
1.13 लाख से ज्यादा उम्मीदवार परीक्षा में हुए शामिल
इस साल कर्नाटक इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 1,31,937 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1,13,111 उम्मीदवार परीक्षा में बैठे। इसमें कर्नाटक से 37,715 और अन्य राज्यों से 75,396 उम्मीदवार शामिल हैं। ऑपरेशन सिंदूर के कारण, कंसोर्टियम ने अधिकांश राज्यों के लिए 10 मई को परीक्षा आयोजित की और 25 मई को 24 केंद्रों के लिए जहां परीक्षा पुनर्निर्धारित की गई थी। अंतिम उत्तर कुंजी 4 जून को प्रकाशित की गई थी। उम्मीदवारों द्वारा लगभग 69 आपत्तियां उठाई गईं।
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर जाएं।
- होमपेज पर “Counselling Registration” सेक्शन पर क्लिक करें।
- अब 5000 रुपये की ट्यूशन फीस का भुगतान ऑनलाइन करें।
- इसके बाद “Document Upload” टैब पर जाकर सभी जरूरी स्कैन डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लें।
कमेंट
कमेंट X