College Reopeing: महाराष्ट्र में 20 अक्तूबर से फिर से खुलेंगे विश्वविद्यालय और कॉलेज, टीके की दोनों डोज जरूरी
Maharashtra College Reopeing: महाराष्ट्र के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री ने घोषणा की है कि राज्य में 20 अक्तूबर, 2021 से विश्वविद्यालय और कॉलेज फिर से खुलने लगेंगे। हालांकि, संस्थानों के परिसर में प्रवेश पाने के लिए सभी कर्मचारियों, विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए टीके की दोनों खुराक ले चुके हाेना जरूरी रहेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र सरकार वैश्विक संक्रामक महामारी कोविड-19 के प्रकोप के कारण राज्य में लंबे समय बंद पड़े उच्च शिक्षा संस्थानों को पुन: खोलने जा रही है। महाराष्ट्र के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री उदय सामंत ने स्वयं इसकी घोषणा की है। सामंत ने बुधवार, 13 अक्तूबर को घोषणा की कि राज्य में 20 अक्तूबर, 2021 से विश्वविद्यालय और कॉलेज फिर से खुलने लगेंगे। हालांकि, संस्थानों के परिसर में प्रवेश पाने के लिए सभी कर्मचारियों, विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए टीके की दोनों खुराक ले चुके हाेना जरूरी रहेगा। राज्य में इससे पहले स्कूल और जूनियर कॉलेज वापस खोले जा चुके हैं।
मंत्री उदय सामंत ने बुधवार को पत्रकारों से संवाद कार्यक्रम के दौरान कॉलेज वापस शुरू करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ हुई बैठक के बाद किया गया है। उन्होंने बताया कि जिन शिक्षकों, विद्यार्थियों ने कोविड-19 की वैक्सीन की दोनों खुराक ले ली हैं, सिर्फ उन्हें ही यूनिवर्सिटी और कॉलेज में प्रवेश मिलेगा। जहां काफी संख्या में टीकाकरण नहीं हो पाया हो, वहां स्कूल व जिला प्रशासन मिलकर टीकाकरण की व्यवस्था करेंगे।
सामंत ने कहा कि शिक्षण संस्थान संबंधित जिला अधिकारियों से विचार-विमर्श कर कक्षाओं में उपस्थिति आदि को लेकर दिशा-निर्देश तैयार करें। हालांकि, इस कवायद के बीच सूबे के विश्वविद्यालय और कॉलेज पूर्व की भांति ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन करते रहेंगे। ताकि जो ऑनलाइन पढ़ाई में सक्षम हैं, वे ऑनलाइन ही पढ़ सकें।
देश भर में कोरोना संक्रमण का भयावह प्रकोप फैलने के कारण काफी समय से शिक्षण संस्थान बंद रहे हैं। इससे युवाओं की लर्निंग और अर्निंग दोनों पर बेहद गंभीर प्रभाव देखने को मिला है। हालांकि, कुछ समय बाद कई शिक्षण संस्थानों ने ऑनलाइन कक्षाओं की शुरुआत कर दी थी, लेकिन इनके सबके बीच लाखों बच्चे ऐसे हैं जिनके पास स्मार्टफोन, इंटरनेट युक्त कंप्यूटर या लैपटॉप तो क्या सामान्य फोन तक उपलब्ध नहीं है।
कमेंट
कमेंट X