फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   COHSEM Manipur Board HSE 12th Result 2022 declared 90 percent students pass know how to check Manipur HSE Result

Manipur Board Result: मणिपुर बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी, 90 फीसदी रहा परिणाम

Mon, 06 Jun 2022 09:53 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 06 Jun 2022 09:53 PM IST
सार

Manipur Board HSE 12th Result 2022: मणिपुर बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 90.09 फीसदी रहा है। परिणाम manresults.nic.in और cohsem.nic.in पर उपलब्ध कराए गए हैं। परीक्षाओं में भाग लेने वाले छात्र -छात्राएं अपना परिणाम उपरोक्त वेबसाइट पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
COHSEM Manipur Board HSE 12th Result 2022 declared 90 percent students pass know how to check Manipur HSE Result
Manipur Board HSE 12th Result 2022 - फोटो : iStock

विस्तार

Manipur Board HSE 12th Result 2022: काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी स्कूल, मणिपुर (COHSEM) ने सोमवार को कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। मणिपुर बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट 90.09 फीसदी रहा है। परिणाम manresults.nic.in और cohsem.nic.in पर उपलब्ध कराए गए हैं। 

विज्ञापन

परीक्षाओं में भाग लेने वाले छात्र -छात्राएं अपना परिणाम उपरोक्त वेबसाइट पर देख सकते हैं। इस साल आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम में लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ते हुए साइंस स्ट्रीम को छोड़कर सभी में टॉप थ्री स्पॉट हासिल किए हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : UK Board Result 2022: कैसे देखें उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट? जानें चार आसान तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन

मणिपुर बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम देखने का आसान तरीका

  • चरण 1: छात्र अपना परिणाम cohsem.nic.in और manresults.nic.in पर ऑनलाइन देख सकते हैं।
  • चरण 2: रिजल्ट देखने के लिए नोटिफिकेशन पर क्लिक करें।
  • चरण 3: अपनी जानकारी के साथ रिक्त स्थान भरें।
  • चरण 4: परिणामों को अपने कंप्यूटर में सहेजें और भविष्य के संदर्भ के लिए उनका प्रिंट आउट लें।


यह भी पढ़ें : UK Board Results: उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट में छात्र-छात्राओं में रही कड़ी टक्कर, देखें किस टॉपर को मिले कितने अंक
 

Manipur Board Result: 28,166 परीक्षार्थी हुए थे परीक्षा में शामिल 

इस साल कुल 28,166 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 25,374 उत्तीर्ण हुए हैं। बोर्ड परीक्षा में छात्राओं की कुल संख्या 13,881 है और 14,285 छात्र हैं। परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों में छात्राओं की कुल संख्या 12,728 है जबकि परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्रों की संख्या 12,646 है। सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 89.23 फीसदी रहा है जबकि निजी संस्थानों ने 90.28 फीसदी पास प्रतिशत दर्ज किया है। 

यह भी पढ़ें : UK Board Result 2022 Out Live: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजे जारी, 2021 के मुकाबले कम रहा रिजल्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed