फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CM Nitish Kumar Announced Bihar Govt to provide 2 lakh government jobs to youth soon

Bihar: बिहार के युवाओं को जल्द मिलेंगी दो लाख सरकारी नौकरियां, सीएम नीतीश कुमार ने वेतन वृद्धि का भी किया एलान

Fri, 14 Apr 2023 11:30 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 14 Apr 2023 11:30 PM IST
सार

Bihar Govt Jobs: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि भर्ती अभियान के तहत आने वाले महीनों में राज्य के युवाओं को दो लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी।

विज्ञापन
CM Nitish Kumar Announced Bihar Govt to provide 2 lakh government jobs to youth soon
Jobs In Bihar - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Bihar Govt Jobs: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को कहा कि भर्ती अभियान के तहत आने वाले महीनों में राज्य के युवाओं को दो लाख सरकारी नौकरियां दी जाएंगी। उन्होंने मौजूदा कर्मचारियों को उचित वेतन वृद्धि और अन्य लाभ देने का भी आश्वासन दिया।

विज्ञापन

जद(यू) के एक समारोह में नीतीश कुमार ने कहा कि हम, सात दलों के गठबंधन ने, अब बिहार के युवाओं को सरकारी नौकरी देने का फैसला किया है। इस साल के अंत तक राज्य में बड़ी संख्या में लोगों को नौकरी मिलेगी...सरकारी नौकरियों के लिए भर्ती अभियान जल्द ही शुरू किया जाएगा और हम आने वाले महीनों में दो लाख सरकारी नौकरियां देने जा रहे हैं।  
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जो लोग पहले से ही विभिन्न व्यवस्थाओं के तहत काम कर रहे हैं, उन्हें भी उचित वेतन वृद्धि और अन्य लाभ मिलेंगे। बिहार में महागठबंधन सरकार में सात दल शामिल हैं - जद (यू), राजद, कांग्रेस, भाकपा(माले), भाकपा, माकपा और हम - जिनके पास 243 सदस्यीय विधानसभा में 160 से अधिक विधायक हैं।
 

कुमार ने विपक्षी भाजपा पर "नए नियमों के बारे में गलत सूचना फैलाने" का भी आरोप लगाया, जिसे हाल ही में राज्य सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति के लिए मंजूरी दी गई थी। राज्य मंत्रिमंडल ने हाल ही में सरकारी स्कूलों में प्राथमिक से वरिष्ठ माध्यमिक स्तर तक के शिक्षकों की नियुक्ति के लिए नए नियमों को मंजूरी दी थी। नए मानदंडों के अनुसार, राज्य सरकार सरकारी स्कूल शिक्षकों की भर्ती के लिए एक आयोग का गठन करेगी।
 

बिहार राज्य विद्यालय शिक्षक (नियुक्ति, स्थानांतरण, अनुशासनात्मक कार्यवाही एवं सेवा शर्तें) नियमावली, 2023 को मंत्रिपरिषद द्वारा अनुमोदित किया गया। शिक्षा विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि जिन लोगों को अनुबंध के आधार पर नियुक्त किया गया है, वे आयोग द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रवेश परीक्षाओं को पास करने के बाद अब नियमित सरकारी शिक्षक बन सकते हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed