फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CLAT UG 2025 counselling registratins starts today; first merit list on May 26

CLAT UG Counselling: 26 मई को आएगी क्लैट काउंसलिंग की पहली मेरिट सूची; यहां देखें पूरा कार्यक्रम

Sat, 17 May 2025 09:40 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sat, 17 May 2025 09:40 PM IST
सार

CLAT UG 2025 Counselling: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट के माध्मय से प्रस्तावित पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एनएलयू 26 मई को पहली मेरिट सूची जारी करेगी।
 

विज्ञापन
CLAT UG 2025 counselling registratins starts today; first merit list on May 26
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

CLAT UG 2025: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट काउंसलिंग प्रक्रिया आज से शुरू कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in. के माध्यम से काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 21 मई, 2025 (शाम 5 बजे) है।

विज्ञापन

26 मई को आएगी पहली मेरिट सूची

योग्य उम्मीदवार निर्धारित तिथि से पहले-पहले आवेदन कर सकते हैं। दाखिले के लिए पहली मेरिट काउंसलिंग लिस्ट 26 मई को घोषित की जाएगी।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार क्लैट 2025 परीक्षा परिणाम को संशोधित किया गया। संशोधित परिणाम की घोषणा आज कर दी गई है। इसी के साथ काउंसलिंग प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। अंतिम उत्तर कुंजी से 7 प्रश्न वापस ले लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनएलयू के कंसोर्टियम के अनुसार, जिन उम्मीदवारों को पहले ही प्रवेश काउंसलिंग के लिए आमंत्रण मिल चुके हैं, उन्हें फिर से पंजीकरण शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा। हालांकि, ये उम्मीदवार दी गई समय सीमा से पहले अपनी वरीयता को अपडेट कर सकते हैं।

इसके अलावा, जिन उम्मीदवारों को सुप्रीम कोर्ट के आदेश से पहले पिछले परिणामों के आधार पर प्रवेश दिया गया था और वे योग्य नहीं हैं, उन्हें उनकी फीस वापस कर दी जाएगी।

काउंसलिंग शुल्क

सामान्य वर्ग के लिए काउंसलिंग शुल्क 30,000 रुपये है, और अन्य श्रेणियों को पंजीकरण शुल्क के रूप में 20,000 रुपये का भुगतान करना होगा।

विज्ञापन

CLAT Counselling 2025 Shedule: काउंसलिंग का कार्यक्रम

 

घटनाक्रम तिथि / समय सीमा
प्रवेश परामर्श के लिए पंजीकरण 17 से 21 मई
प्रथम आबंटन सूची का प्रकाशन 26 मई, सुबह 10 बजे
प्रथम आवंटन सूची के लिए फ्रीज/फ्लोट विकल्प और शुल्क भुगतान 26 से 30 मई, दोपहर 1 बजे तक
द्वितीय आबंटन सूची का प्रकाशन 4 जून, सुबह 10 बजे तक
द्वितीय सूची के लिए फ्रीज/फ्लोट विकल्प और पुष्टि शुल्क भुगतान 4 से 9 जून, दोपहर 1 बजे तक
प्रथम एवं द्वितीय राउंड में फ्रीज विकल्प चुनने वालों के लिए शुल्क भुगतान 14 जून, शाम 5 बजे तक
तृतीय और अंतिम आबंटन सूची का प्रकाशन 20 जून, सुबह 10 बजे
फाइनल राउंड के लिए पुष्टि शुल्क भुगतान 20 जून से 23 जून, दोपहर 1 बजे तक
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed