फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CLAT 2024 registration last date tomorrow apply online at consortiumofnlus.ac.in

CLAT 2024: क्लैट परीक्षा के पंजीकरण की अंतिम तिथि नजदीक, फटाफट करें आवेदन

Thu, 09 Nov 2023 02:47 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 09 Nov 2023 02:47 PM IST
सार

CLAT 2024 Registration Last Date: एनएलयू की तरफ से क्लैट परीक्षा के लिए पंजीकरण करने की विंडो कल यानी 10 नवंबर 2023 को समाप्त हो जाएगी।

विज्ञापन
CLAT 2024 registration last date tomorrow apply online at consortiumofnlus.ac.in
CLAT 2024 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CLAT 2024 Registration Last Date: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLU) कल यानी 10 नवंबर 2023 को कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2024) के लिए पंजीकरण की विंडो बंद कर देगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) कानून प्रवेश परीक्षा के लिए क्लैट की आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

क्लैट परीक्षा के लिए पहले घोषित कार्यक्रम के अनुसार, पंजीकरण की समय सीमा 03 नवंबर 2023 तक थी, हालांकि बाद में CLAT 2024 के पंजीकरण की अंतिम तिथि को रात 11:59 बजे तक बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

CLAT 2024 यूजी-पीजी परीक्षा पैटर्न

  • क्लैट 2024 ग्रेजुएट परीक्षा में 120 प्रश्न होंगे। परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को दो घंटे का समय मिलेगा। इसमें कुल पांच खंड होंगे, जिनमें अंग्रेजी भाषा, सामान्य ज्ञान सहित समसामयिक मामले, कानूनी तर्क, तार्किक तर्क और मात्रात्मक तकनीक शामिल हैं।
  • क्लैट 2024 पोस्ट ग्रेजुएट उम्मीदवारों की समझने की क्षमता का मूल्यांकन करेगा। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक की नकारात्मक अंकन होगी। पेपर में संवैधानिक कानून, न्यायशास्त्र, प्रशासनिक कानून, अनुबंध के कानून, अपकृत्य, पारिवारिक कानून, आपराधिक कानून, संपत्ति कानून, कंपनी कानून, सार्वजनिक अंतरराष्ट्रीय कानून, कर कानून, पर्यावरण कानून और श्रम और औद्योगिक कानून पर प्रश्न शामिल होंगे।
विज्ञापन

CLAT 2024 पंजीकरण शुल्क

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 4,000 रुपये का पंजीकरण शुल्क देना होगा और अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) और गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) के उम्मीदवारों को 3,500 रुपये जमा करना होगा।

CLAT के माध्यम से विभिन्न यूजी और पीजी कानून पाठ्यक्रमों में भाग लेने का मौका मिलता है। इनमें से कुछ में बीए एलएलबी, बीबीए एलएलबी, बीकॉम एलएलबी, बीएससी एलएलबी, एलएलएम विशेषज्ञता और अन्य शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed