CLAT 2024 Final Answer Key OUT: क्लैट परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
CLAT 2024 Final Answer Key: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज, दिल्ली ने क्लैट परीक्षा की फाइनल आंसर-की जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से आंसर-की चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CLAT 2024 Final Answer Key: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (एनएलयू) दिल्ली ने आज, 9 दिसंबर को कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट की अंतिम उत्तर कुंजी (CLAT 2024 Final Answer Key) जारी कर दी है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट - consortiumofnlus.ac.in पर जाकर नीचे बताए तरीके से CLAT 2024 की अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।
CLAT 2024 की अनंतिम उत्तर कुंजी 4 दिसंबर, 2023 को जारी की गई थी। उम्मीदवारों को अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ आपत्तियां उठाने का अवसर दिया गया था। अनंतिम उत्तर कुंजी के खिलाफ मिली आपत्तियों की समीक्षा के बादके बाद अब फाइनल आंसर-की भी जारी कर दी गई है।
CLAT 2024 Result: कल आएगा क्लैट 2024 का रिजल्ट
CLAT परिणाम 2024 की घोषणा 10 दिसंबर, 2023 को की जाएगी। परिणामों की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और मोबाइल नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके लॉगिन करना होगा।
अंकन योजना
प्रत्येक सही उत्तर के लिए उम्मीदवारों को एक अंक आवंटित किया जाएगा, जबकि प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटे जाएंगे। बिना उत्तर दिए छोड़े गए प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं काटा जाएगा।
इतने अंकों में से होगा मूल्यांकन
CLAT की अंतिम उत्तर कुंजी के अनुसार, अंग्रेजी भाषा अनुभाग में एक प्रश्न और कानूनी तर्क में एक प्रश्न वापस ले लिया गया है। इसके मुताबिक, CLAT UG के लिए अभ्यर्थियों का मूल्यांकन 118 अंकों में से होगा।
CLAT 2024 Final Answer Key: ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी
- आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
- मेन्यू से "CLAT 2024" अनुभाग पर क्लिक करें।
- CLAT अंतिम उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
- उत्तर कुंजी पीडीएफ प्रारूप में स्क्रीन पर खुलकर आ जाएगी।
कमेंट
कमेंट X