{"_id":"6375d50930043f73737d5c0c","slug":"clat-2023-registration-last-date-18-november-apply-on-consortiumofnlus-ac-in","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CLAT Registration 2023: क्लैट आवेदन का कल आखिरी दिन, जानिए कब होगी परीक्षा","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CLAT Registration 2023: क्लैट आवेदन का कल आखिरी दिन, जानिए कब होगी परीक्षा
Thu, 17 Nov 2022 12:07 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Thu, 17 Nov 2022 12:07 PM IST
सार
CLAT 2023: कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2023) के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि अब बढ़ा दी गई है। कल इसका आखिरी दिन है। पहले यह 13 नवंबर को समाप्त हो रही थी।
विज्ञापन
CLAT 2023
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CLAT 2023: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (National Law Universities) ने कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2023) परीक्षा के लिए पंजीकरण की समय सीमा बढ़ा दी है। पहले यह समय सीमा 13 नवंबर को समाप्त होनी थी जो अब 18 नवंबर को समाप्त होगी। परीक्षा दिसंबर में आयोजित की जाएगी और इच्छुक उम्मीदवार अब अपने फॉर्म भर सकते हैं। एनएलयू में कानून में प्रवेश के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को खुद को आधिकारिक वेबसाइट -consortiumofnlus.ac.in पर पंजीकृत कराना होगा। CLAT नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी की 22 शाखाओं में उपलब्ध पांच वर्षीय एकीकृत एलएलबी पाठ्यक्रम और एलएलएम पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
CLAT 2023: महत्वपूर्ण तिथियां
- क्लैट आवेदन पत्र की अंतिम तिथि- 18 नवंबर, 2022
- क्लैट एडमिट कार्ड नवंबर 2022 का अंतिम सप्ताह
- क्लैट 2023 परीक्षा 18 दिसंबर, 2022
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसे करें क्लैट के लिए आवेदन
- सबसे पहले CLAT की आधिकारिक वेबसाइट - consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
- रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
- अपना आवश्यक विवरण जैसे नाम, मोबाइल नंबर, पासवर्ड और ईमेल आईडी दर्ज करें।
- नई आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके लॉग इन करें।
- व्यक्तिगत, शिक्षा और संचार विवरण दर्ज करके आवेदन पत्र भरें।
- पंजीकरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आवेदन शुल्क जमा करें।
- एक प्रिंट आउट लेकर रखें।
कमेंट
कमेंट X