फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CLAT 2022 Registration Begins CLAT Application Form CLAT Exam Eligibility Criteria CLAT 2022 Exam Dates

CLAT 2022: क्लैट 2022 परीक्षा के लिए शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, यहां जानिए पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्तावेज और परीक्षा कार्यक्रम

Sun, 02 Jan 2022 11:54 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 02 Jan 2022 11:54 AM IST
सार

CLAT 2022 Exam Dates CLAT 2022 Registration: विधि यानी कानूनी शिक्षा के क्षेत्र में उच्च अध्ययन के लिए होने वाली बहुप्रतीक्षित और प्रतिष्ठित क्लैट परीक्षा के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

विज्ञापन
CLAT 2022 Registration Begins CLAT Application Form CLAT Exam Eligibility Criteria CLAT 2022 Exam Dates
क्लैट 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

विधि यानी कानूनी शिक्षा के क्षेत्र में उच्च अध्ययन के लिए होने वाली बहुप्रतीक्षित और प्रतिष्ठित क्लैट परीक्षा के लिए पंजीयन प्रक्रिया शुरू हो गई है। कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर CLAT 2022 के लिए आवेदन पत्र जारी किया है। उम्मीदवार इसके लिए 31 मार्च, 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। CLAT 2022 की परीक्षा का आयोजन 08 मई, 2022 को प्रस्तावित किया गया है।

विज्ञापन

ऑफलाइन होगी क्लैट परीक्षा 2022

कॉमन-लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) भारत के लॉ स्कूलों में प्रवेश पाने के लिए नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज के कंसोर्टियम द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर की कानून प्रवेश परीक्षा है, जो पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाती है। यह उन उम्मीदवारों के लिए आयोजित किया जाता है जो देश 22 राष्ट्रीय कानून विश्वविद्यालयों में स्नातक और स्नातकोत्तर कानून पाठ्यक्रम करना चाहते हैं।

विज्ञापन

CLAT 2022 के लिए पात्रता मानदंड

यूजी पाठ्यक्रमों के लिए पात्रता मानदंड यह है कि आपको 10+2 परीक्षा उत्तीर्ण करनी चाहिए और अनारक्षित श्रेणी के लिए योग्यता परीक्षा में 45 प्रतिशत अंक और आरक्षित वर्ग के लिए 40 प्रतिशत अंक प्राप्त किए होने चाहिए। वहीं, पीजी पाठ्यक्रमों के लिए, उम्मीदवारों को एलएलबी या किसी अन्य परीक्षा में उत्तीर्ण होना चाहिए और अनारक्षित श्रेणी के लिए योग्यता परीक्षा में 50% अंक और आरक्षित वर्ग के लिए 45% अंक प्राप्त करने चाहिए। परीक्षा के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। जो उम्मीदवार अपनी योग्यता परीक्षा के लिए उपस्थित हो रहे हैं वे भी आवेदन कर सकते हैं।

CLAT 2022 परीक्षा के लिए ये है आवेदन शुल्क

CLAT 2022 के लिए आवेदक उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। शुल्क भुगतान केवल ऑनलाइन मोड जैसे क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से करना होगा। शुल्क वापसी योग्य नहीं है। जनरल, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी, एनआरआई, पीआईओ, ओसीआई के लिए फीस रुपये 4,000 और एससी और एसटी वर्ग के लिए यह 3,500 रुपये है। 

विज्ञापन

CLAT 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 

  1. CLAT 2022 के इच्छुक उम्मीदवार केवल आधिकारिक वेबसाइट यानी consortiumofnlus.ac.in से आवेदन कर सकते हैं।
  2. उम्मीदवारों को सबसे पहले सामान्य जानकारी दर्ज करके अपना लाॅगिन आईडी बनाना होगा।
  3. लाॅगिन आईडी बनाने के बाद उम्मीदवार अपने मोबाइल नंबर और पासवर्ड से लॉग इन कर सकते हैं।
  4. अब पाठ्यक्रम का चयन करें और दस्तावेज अपलोड करें।
  5. फिर वह सारी जानकारियां सही तरीके से भरें, जो मांगी जा रही है। 
  6. फिर सेव कर दें और ऑनलाइन मोड के माध्यम से आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  7. इसका एक प्रिंट आउट रखने के लिए इसे डाउनलोड कर लें या स्क्रीनशॉट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed