फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CLAT 2022 Admit Cards Released at consortiumofnlus.ac.in Clat exam date June 19

CLAT 2022 Admit Card: क्लैट 2022 के एडमिट कार्ड जारी, 19 जून को होगा कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट

Mon, 06 Jun 2022 10:38 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 06 Jun 2022 10:38 PM IST
सार

CLAT 2022 Admit Card Released : नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (एनएलयू) के कंसोर्टियम की ओर से कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2022 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं।  

विज्ञापन
CLAT 2022 Admit Cards Released at consortiumofnlus.ac.in Clat exam date June 19
CLAT 2022 Admit Card Out - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CLAT 2022 Admit Card Out: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (एनएलयू) के कंसोर्टियम ने सोमवार, छह जून को कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए। स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए प्रवेश परीक्षा 19 जून को आयोजित होने वाली है। उम्मीदवार अपना हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट से – consortiumofnlus.ac.in डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

CLAT 2022 का आयोजन 19 जून को दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक स्नातक और स्नातकोत्तर दोनों कार्यक्रमों के लिए किया जाएगा। पहली बार, कंसोर्टियम ने 2022 में दो परीक्षाएं निर्धारित की हैं। छात्रों को अपने संबंधित CLAT अकाउंट में लॉग इन करना है और अपने प्रवेश-पत्र डाउनलोड करने हैं।
विज्ञापन

 

CLAT 2022 एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
चरण 2: एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: CLAT पंजीकरण संख्या / आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
चरण 4: डाउनलोड करें और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट लें।

 

यहां जानिए CLAT 2022 परीक्षा पैटर्न

क्लैट पीजी परीक्षा के लिए कुल 120 प्रश्न और क्लैट यूजी के लिए 150 प्रश्न होते हैं। CLAT में 5 खंड हैं जो हैं - क्ंवाटेटिव टेक्नीक, इंग्लिश, करेंट अफेयर्स और जनरल नॉलेज, लीगल रीजनिंग और लॉजिकल रीजनिंग आदि। परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए एक अंक दिया जाता है और गलत उत्तर के लिए 0.25 अंक काटा जाता है। 
परीक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की जिज्ञासा, शंका के समाधान के लिए उम्मीदवार परीक्षा संयोजक कार्यालय से ई-मेल clat@consortiumofnlus.ac.in और फोन नंबर 080-47162020 पर सभी कार्य दिवसों में सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे के बीच संपर्क कर सकते हैं। 
 

विज्ञापन

ऑफलाइन होगी क्लैट परीक्षा 2022

विधि यानी कानूनी शिक्षा के क्षेत्र में उच्च अध्ययन के लिए होने वाली बहुप्रतीक्षित और प्रतिष्ठित क्लैट परीक्षा यूजी और पीजी दोनों कार्यक्रमों के लिए 19 जून, 2022 को दोपहर दो बजे से शाम चार बजे तक आयोजित की जाएगी। कॉमन-लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) देश के विभिन्न लॉ स्कूल में प्रवेश पाने के लिए नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज के कंसोर्टियम द्वारा आयोजित एक राष्ट्रीय स्तर का लॉ एडमिशन टेस्ट है। परीक्षा जो पेन और पेपर मोड में आयोजित किया जाता है। इसक तहत देश के 22 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के लॉ स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले दिए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed