क्लैट 2021: 23 जुलाई को होगी परीक्षा, 4 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं टेस्ट सेंटर
- नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (एनएलयू) का कंसोर्टियम 23 जुलाई को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (सीएलएटी) 2021 आयोजित करेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (एनएलयू) का कंसोर्टियम 23 जुलाई को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (सीएलएटी) 2021 आयोजित करेगा। देश भर में कोविड -19 की स्थिति को देखते हुए राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों के संघ ने क्लैट ( CLAT-2021 ) के लिए क्लैट परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ाने का निर्णय लिया। यह निर्णय आवेदकों, उनके अभिभावकों की यात्रा को कम करने और परीक्षा केंद्रों पर उम्मीदवारों की संख्या को कम करने के लिए लिया गया है। अभ्यर्थी चाहें तो अपने टेस्ट सेंटर की वरीयता को अपडेट कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-झारखंड बोर्ड रिजल्ट 2021: 20 जुलाई को जारी होगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, मूल्यांकन मानदंड अप्रूव
अभ्यर्थी 4 जुलाई तक टेस्ट सेंटर की वरीयता को अपडेट कर सकते हैं। 4 जुलाई के बाद अभ्यर्थियों के टेस्ट सेंटर वरीयता को अपडेट करने के अनुरोधों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे बताए जा रहे चरणों के जरिए टेस्ट सेंटर को अपडेट कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-व्यवस्था: समिति पुस्तकों में दर्ज इतिहास में कर रही है सुधार, 1975 की आपातकाल को जोड़ने का सुझाव
ऐसे अपडेट करें क्लेट 2021 टेस्ट सेंटर
-सबसे पहले क्लैट अकाउंट लॉग इन करें।
-यहां एडिट एप्लीकेशन बटन पर क्लिक करें।
-उसके बाद वरीयता टैब पर जाएं।
-अपने वरीयता के हिसाब से 3 टेस्ट सेंटर चुनें।
-इसके बाद नेक्स्ट बटन क्लिक करें और सेव कर दें।
अभ्यर्थी अपना नाम, जन्मतिथि और अन्य जानकारी भी अपडेट कर सकते हैं। यह मौका अभ्यर्थियों के पास 4 जुलाई रात्रि 11:59 बजे तक है।
कमेंट
कमेंट X