फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CLAT 2021 Know How to prepare for legal reasoning

CLAT 2021: ऐसे करें लीगल रीजनिंग की तैयारी, मिलेगी सफलता

Wed, 24 Feb 2021 03:13 PM IST
ललित फुलारा Media Solutions Initiative
Media Solutions Initiative Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 24 Feb 2021 03:13 PM IST
विज्ञापन
CLAT 2021 Know How to prepare for legal reasoning
क्लैट - फोटो : file photo

लॉ की पढ़ाई के लिए देश के बेहतरीन शिक्षण संस्थानों में एडमिशन के लिए आवश्यक CLAT 2021 की आवेदन प्रक्रिया जारी है। आपको बता दें कि इसके लिए आप 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। वहीं CLAT 2021 की लिखित परीक्षा 13 जून को होने की घोषणा की जा चुकी है। ऐसे में इस परीक्षा में सफलता के लिए आज से ही तैयारी करने की आवश्यकता है। इस परीक्षा में मुख्यतः 4 विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं- क्वांटिटेटिव ऐप्टीट्यूड, लीगल रीजनिंग, इंग्लिश व रीजनिंग। ऐसे में छात्रों को सबसे ज्यादा परेशानी लीगल रीजनिंग सेक्शन में होती है। आज हम आपको लीगल रीजनिंग की तैयारी के लिए खास उपाय बताएंगे।

विज्ञापन


CLAT 2021 में लीगल रीजनिंग का सिलेबस
CLAT परीक्षा में लीगल रीजनिंग का सिलेबस काफी विस्तृत होता है। इसमें लॉ ऑफ टॉर्ट, कॉनट्रैक्ट लॉ, क्रिमिनल लॉ, कॉन्सटीट्यूशनल लॉ, इंटरनेशनल लॉ, इंटलेक्चुअल प्रॉपर्टी लॉ, फैमिली लॉ, जनरल लीगल प्रिंसिपल, बेसिक कॉन्सेप्ट व लीगल टर्मिनोलॉजी, लीगल करेंट अफेयर्स, कॉन्सटीट्यूशन ऑफ इंडिया आदि प्रमुख विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं। निगेटिव मार्किंग के बावजूद यह सेक्शन बेहद खास है। इसके द्वारा आप CLAT 2021 परीक्षा में काफी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। यह एक डिसाइडिंग सेक्शन होता है। अक्सर देखा गया है कि लीगल रीजनिंग में अच्छा करने वाले छात्र ही CLAT परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करते हैं।
विज्ञापन


CLAT 2021 के लिए कैसे करें लीगल रीजनिंग की तैयारी

लीगल प्रिंसिपल को बेहद ध्यान से पढ़ें
CLAT की परीक्षा में ये गलती अधिकतर छात्र करते हैं। प्रिंसिपल, डिसेप्शन आदि स्टेटमेंट को बेहद ध्यान से पढ़ना चाहिए। प्रिंसिपल का हर एक शब्द प्रॉब्लम को सॉल्व करने के लिए बेहद आवश्यक है। इसके द्वारा आप अतिरिक्त कुछ पढ़े बिना भी अधिकतर सवालों को हल कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रिंसिपल के बाहर न जाएं
किसी भी प्रश्न में प्रिंसपल के अंतर्गत दी गई चीजों पर ही पूरा फोकस करें। उसके बाहर न जाएं। मोरल प्रिंसिपल या अतिरिक्त ज्ञान आपके उत्तर को गलत कर सकते हैं।

इमोशनल ट्रैप
CLAT परीक्षा में लीगल रीजनिंग के सवालों को हल करते समय यह भूल न करें। कई ऐसे प्रश्न होते हैं जो आपकी इमोशनल थिंकिंग को बढ़ा सकते हैं। ऐसे में आप इस इमोशनल ट्रैप में न पड़ें व प्रिंसिपल के शब्दों पर ही ध्यान दें।


इनके अलावा हाल में चर्चा में रहे लॉ व मुख्य हीयरिंग केसेस आदि को भी गंभीरता से पढ़ें। इन सारे उपायों से आप लीगल रीजनिंग सेक्शन में बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। आप CLAT 2021 की तैयारी के लिए एक्सपर्ट्स का भी मार्गदर्शन ले सकते हैं। अगर आप भी एक्सपर्ट्स के मार्गदर्शन में CLAT 2021 की तैयारी करना चाहते हैं तो Safalta.com लेकर आया है आपके लिए बेहद ही खास कोर्स। इस कोर्स के द्वारा आप घर बैठे ही CLAT 2021 की तैयारी कर सकते हैं। इस कोर्स में आपको एक्सपर्ट्स फैकल्टी द्वारा लाइव इंटरएक्टिव क्लासेज द्वारा पढ़ाया जाएगा, साथ ही ढेरों फ्री फ्री मॉक टेस्ट व प्रैक्टिस सेट द्वारा आपकी तैयारी को और भी पक्का किया जाएगा। आपको बता दें कि इस कोर्स के नए बैच 26 फरवरी से शुरू हो रहे हैं।
इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए विजिट करें-
http://bit.ly/safalta-clat2021
या अभी भरें ये फॉर्म-
http://bit.ly/form-clat2021

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed