फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Bihar ›   CLAT 2021 Exam Date Released, registration process, apply online from 1 january

CLAT 2021: क्लैट के लिए कल से शुरू हो रहे हैं आवेदन, 09 मई को है परीक्षा

Thu, 31 Dec 2020 11:58 AM IST
शुभांगी गुप्ता एजेंसी, पटना
एजेंसी, पटना Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 31 Dec 2020 11:58 AM IST
विज्ञापन
CLAT 2021 Exam Date Released, registration process, apply online from 1 january
क्लैट 2021 - फोटो : social media

CLAT 2021: क्लैट कंसोर्टियम की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार क्लैट 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 जनवरी से शुरू होगी और 31 मार्च तक चलेगी। आवेदन फॉर्म केवल consortiumofnlus.ac.in वेबसाइट से ऑनलाइन जमा करना होगा। ऑफलाइन आवेदन नहीं लिया जाएगा। हालांकि परीक्षा ऑफलाइन होगी। क्लैट का आयोजन 9 मई, 2021 की दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।

विज्ञापन
  • योग्यता: देश के किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 45 फीसदी अंक के साथ 12वीं कक्षा पास कर चुके उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। 2020 या 2021 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स भी क्लैट 2021 के लिए योग्य हैं।
  • विज्ञापन
  • ऐसे करें रजिस्ट्रेशन: क्लैट की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों को मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी का उपयोग कर रजिस्ट्रेशन करना होगा। सत्यापन के लिए दिए गए मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। मोबाइल नंबर मान्य होने के बाद मोबाइल नंबर और पंजीकरण के समय दिए गए पासवर्ड का उपयोग करके लॉगइन किया जा सकेगा। उसके बाद फॉर्म खुलेगा।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 22 एनएलयू में मिलता है दाखिला : क्लैट के स्कोर से 22 एनएलयू में दाखिला होगा। परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार सभी 22 एनएलयू के लिए वरीयता क्रम में लिस्ट भरेंगे। यदि एससीएसटी ओबीसी के तहत कोई अभ्यर्थी आवेदन कर रहा है तो कैटेगरी सर्टिफिकेट सक्षम पदाधिकारी द्वारा दिया गया अपलोड करना होगा।
  • सलाह: क्लैट कंसोर्टियम ने सलाह दी है कि अभ्यर्थी अपना नाम और माता-पिता के नाम को आवेदन में सही ढंग से लिखें। बाद में इसमें परिवर्तन उम्मीदवारी को अयोग्य कर सकता है। अभ्यर्थी आवेदन जमा हो जाता है और भुगतान कर दिया जाता है, तो आप प्रोग्राम, श्रेणी और बीपीएल फ़ील्ड नहीं बदल सकते। यदि आवेदन, परीक्षा और प्रवेश प्रक्रिया के किसी भी चरण में जानकारी गलत पाई जाती है या प्रमाण पत्र के बीच कोई विसंगति है, तो उम्मीदवार का आवेदन बिना किसी और कारण के तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया जाएगा।

आवेदन शुल्क:
सामान्य, ओबीसी, पीडब्ल्यूडी, एनआरआई अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 4 हजार रुपए
एससीएसटी, बीपीएल श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 3500 रुपए 

CLAT 2021: आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed