CLAT Exam 2020: क्लैट परीक्षा के बारे में सारी जानकारी जो आपको जरूर जाननी चाहिए? 18 मई तक कर सकते हैं आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
CLAT Exam 2020: NDA, JEE/NEET और UPSEE प्रवेश परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन कोर्स की सफलता के बाद अब 'सफलताडॉटकॉम' जल्द ही क्लैट परीक्षा के लिए नया कोर्स पेश करने जा रहा है। कॉमल लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT 2020) बेहद अहम परीक्षा है जिसके जरिए अभ्यर्थी स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) लॉ कोर्सेस में दाखिला पाते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक क्लैट परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया है, वो 18 मई तक आवेदन कर सकते हैं। कोरोना वायरस से रोकथाम के लिए चल रहे लॉकडाउन की वजह से क्लैट की परीक्षा अब 21 जून को होगी। आइए क्लैट (CLAT 2020) परीक्षा के बारे में विस्तार से जानते हैं
CLAT 2020 परीक्षा का पैटर्न
महत्वपूर्ण बातें जो आपको जाननी चाहिए परीक्षा में सफल होने के बाद इन 21 विश्वविद्यालयों में से किसी एक में दाखिला ले सकते हैं अभ्यर्थी
क्या है क्लैट की परीक्षा?
कॉमल लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। इस प्रवेश परीक्षा में सफल होने के बाद ही अभ्यर्थी अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट लॉ कोर्सेस में दाखिला पाते हैं। जिन अभ्यर्थियों ने बारहवीं कक्षा की परीक्षा दी है, वो क्लैट की परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन में अभी चार दिन बचे हैं। आखिरी तारीख 18 मई है।
क्लैट (CLAT 2020) परीक्षा में सफल होने के बाद अभ्यर्थी देशभर की 21 नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में से किसी एक में दाखिला पा सकते हैं।
JEE/NEET और UPSEE की ही तरह क्लैट (CLAT 2020) परीक्षा भी ऑब्जेक्टिव होती है। इस परीक्षा में दसवीं और बारहवीं कक्षा के सिलेबस से सवाल पूछे जाते हैं। यह परीक्षा 150 नंबर की होती है और इसके लिए अभ्यर्थियों को दो घंटे का वक्त दिया जाता है। क्लैट के जरिए अभ्यर्थी एलएलबी और एलएलएम कोर्स में दाखिला पाते हैं। यूजी कोर्स के लिए क्लैट परीक्षा में कुल 150 प्रश्न आते हैं जो कि एक नंबर के होते हैं।
खास बात है कि बाकी की प्रवेश परीक्षाओं की ही तरह इस परीक्षा में भी नगेटिव मार्किंग होती है। क्लैट अंडर ग्रेजुएट एलएलबी कोर्स के लिए परीक्षा दे रहे अभ्यर्थी अगर किसी सवाल का गलत जवाब देते हैं, तो उनके 0.25 अंक कटते हैं। स्नातकोत्तर (यूजी) कोर्स के पेपर में 100 सवाल एक नंबर के लिए पूछे जाते हैं। जबकि दो सवाल पच्चीस मार्क्स के लिए पूछे जाएंगे। पीजी प्रोग्राम्स के पेपर में हर गलत जवाब के लिए नेगेटिव मार्किंग होती है। एक गलत जवाब देने पर अभ्यर्थी के 0.25 नंबर कटते हैं।
CLAT 2020 के जरिए इन कोर्सेस में दाखिला ले सकते हैं अभ्यर्थी
क्लैट (CLAT 2020) प्रवेश परीक्षा में सफलता पाने के बाद अभ्यर्थी LLB और LLM पाठ्यक्रम में दाखिला ले सकते हैं। इस प्रवेश परीक्षा में पास होने के बाद अभ्यर्थी निम्म कोर्स में दाखिला ले सकते हैं।
'सफलताडॉटकॉम' के क्लैट कोर्स में रजिस्ट्रेशन के लिए इस फॉर्म के लिए क्लिक करें
कमेंट
कमेंट X