फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Classes start online at Central University Jammu

केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में कक्षाएं ऑनलाइन जारी, महामारी से नहीं मिली राहत तो...

Wed, 12 May 2021 01:27 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Wed, 12 May 2021 01:27 PM IST
सार

यूनिवर्सिटी के डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर रसाल सिंह ने बताया कि महामारी की दूसरी लहर शुरू होते ही विश्वविद्यालय ने छात्रों को घर भेजा है। व्हाट्सएप और ईमेल के जरिए सभी विभागों के अध्यापक छात्रों को पाठ्य सामग्री उपलब्ध करवा रहे हैं।

विज्ञापन
Classes start online at Central University Jammu
केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोरोना वायरस की चपेट से बचने के लिए केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू में लगातार कक्षाएं ऑनलाइन जारी रखी हैं। कुछ समय पहले मिड सेमेस्टर की परीक्षाएं भी ऑनलाइन करवाई गई हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय में अनिवार्य सेवा के बगैर पूरा विश्वविद्यालय बंद है। विश्वविद्यालय में वर्चुअल काम चल रहा है। छात्रों की सुरक्षा के लिए विश्वविद्यालय ने यह कदम उठाया है। 

विज्ञापन


समय-समय पर छात्रों की रुटीन गूगल मीट इत्यादि के जरिए अध्यापक कक्षाएं ले रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों और दूरदराज इलाकों के छात्रों की सहूलियत के लिए विश्वविद्यालय ने शैक्षिक संबंधी सभी प्रक्रियाएं ऑनलाइन करवाई हैं, ताकि महामारी में छात्रों को मजबूरन बार बार यूनिवर्सिटी न आना पड़े।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर महामारी से राहत न मिली तो छात्रों की अंतिम परीक्षा ऑनलाइन करवाई जाएंगी, या उन्हें मार्क्स प्रमोशन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंसान बचेंगे तो इंसानियत भी बचेगी। विश्वविद्यालय के लिए छात्रों की सेहत की सुरक्षा करना ज्यादा जरूरी है। उसके बाद दूसरी प्राथमिकता उनकी पढ़ाई बाधित होने से बचाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

क्लस्टर विश्वविद्यालय में ऑनलाइन परीक्षा

कोविड की दूसरी लहर का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। इसी के चलते क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू में पढ़ाई ऑनलाइन की जा रही है और परीक्षाएं भी ऑनलाइन ही ली जा रही हैं। क्लस्टर विश्वविद्यालय जम्मू के परीक्षा नियंत्रक मुश्ताक ने बताया कि दूसरे, चौथे और छठे सत्र के असाइनमेंट ऑनलाइन लिए जा रहे हैं। आपदा दौरान में विश्वविद्यालय खोलने का कोई निर्देश जारी नहीं है। कक्षाएं लगातार ऑनलाइन चली हैं। अंतिम परीक्षा का फैसला कोरोना महामारी की स्थिति के अनुसार लिया जाएगा। उसके लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग और प्रदेश सरकार भी गाइडलाइंस जारी करेगी। उसी के मुताबिक विश्वविद्यालय भी छात्रों को परीक्षा संबंधी जानकारी देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed