CISCE Board 2026: कक्षा 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित, यूपी के ओजस्वित पासरीचा को इंटर में मिले 100 फीसदी अंक
CISCE ISC-ICSE Result 2026: भारतीय विद्यालय प्रमाण पत्र परीक्षा परिषद आज सुबह 11 बजे कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए हैं। छात्रों को अपना रिजल्ट देखने के लिए एडमिट कार्ड की जरूरत होगी, क्योंकि लॉगिन के लिए यूनिक आईडी और इंडेक्स नंबर जरूरी होगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CISCE 10th-12th Result 2026: भारतीय विद्यालय प्रमाण पत्र परीक्षा परिषद (CISCE) आज सुबह 11 बजे ICSE (कक्षा 10वीं) और ISC (कक्षा 12वीं) के परिणाम 2026 जारी कर दिए हैं। इस परिणाम का इंतजार देशभर के लाखों छात्र कर रहे हैं, जिन्होंने फरवरी से अप्रैल के बीच आयोजित परीक्षाओं में भाग लिया था। छात्र अपना रिजल्ट और ऑनलाइन मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर देख सकते हैं।
ओजस्वित नें 100 फीसदी अंक लाकर रचा इतिहास
कानपुर के ओजस्वित ने ISC 12वीं में 100% अंक हासिल कर नेशनल टॉपर बनते हुए इतिहास रच दिया। चिंटल्स स्कूल के छात्रों ने बोर्ड परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी मेधा का परिचय दिया है। कक्षा 12वीं की छात्रा यशी सचान ने 99.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल और शहर का नाम रोशन किया, वहीं कक्षा 10वीं के छात्र आदि अरोड़ा ने 99.4 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का बेहतरीन प्रदर्शन किया।
कक्षा 12वीं की आईएससी परीक्षा में भी लड़कियों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। कुल 1,702 लड़कियों में से 1,697 उत्तीर्ण हुईं। 1,845 लड़कों में से 1,838 ने परीक्षा पास की। आईएससी में कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 99.66 फीसदी रहा, जो पिछले वर्ष से बेहतर है। अभिभावक और छात्र अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने नतीजे देख सकते हैं।
आईसीएसई कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 30 मार्च तक और आईएससी कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 12 फरवरी से 3 अप्रैल तक आयोजित की गई थीं।
इन विवरणों को ध्यान से करें चेक
रिजल्ट देखने के बाद छात्र अपनी मार्कशीट में दी गई सभी जानकारी को ध्यान से चेक करें, जैसे अपना नाम, यूनिक आईडी नंबर, जन्म तिथि, स्कूल का नाम, हर विषय के अंक, ग्रेड, पास या फेल की स्थिति और कुल प्रतिशत। अगर कोई टिप्पणी लिखी हो तो उसे भी जरूर पढ़ें, ताकि अगर कोई गलती हो तो समय पर उसे ठीक कराया जा सके।
पास होने के लिए कितने अंक जरूरी?
आईसीएसई कक्षा 10 की परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए छात्रों को प्रत्येक विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने आवश्यक होंगे, जबकि आईएससी कक्षा 12 के छात्रों के लिए यह सीमा 40 प्रतिशत होगी। जो छात्र एक या दो विषयों में पासिंग मार्क्स हासिल नहीं कर पाते, उन्हें सुधार परीक्षा (इम्प्रूवमेंट एग्जाम) देने का अवसर मिलेगा।
पिछले साल कैसा रहा रिजल्ट?
पिछले साल 2025 में CISCE ने 30 अप्रैल को 10वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं के नतीजे जारी किए थे। उस समय ISC (12वीं) का पास प्रतिशत 99.02% रहा, जबकि ICSE (10वीं) में 99.09% छात्र सफल घोषित हुए थे।
ये भी पढ़ें: CISCE Board Result 2026: बिना इंटरनेट कैसे देखें परिणाम? रिजल्ट आते ही वेबसाइट हुई स्लो; यहां जानें आसान तरीका
कैसे देखें रिजल्ट?
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट results.cisce.org पर जाएं।
- ICSE (10वीं) या ISC (12वीं) के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपना UID (Unique ID) और Index Number दर्ज करें।
- अब “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट और मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- सभी जानकारी ध्यान से जांचें और भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड या प्रिंट कर लें।
कमेंट
कमेंट X