{"_id":"66386eb08e143276d10f59ca","slug":"cisce-result-2024-icse-10th-isc-12th-results-released-how-to-check-results-read-here-2024-05-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CISCE Result 2024: आईसीएसई, आईएससी के नतीजे जारी; लड़कों से आगे निकलीं लड़कियां, यहां जानें उत्तीर्ण प्रतिशत","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CISCE Result 2024: आईसीएसई, आईएससी के नतीजे जारी; लड़कों से आगे निकलीं लड़कियां, यहां जानें उत्तीर्ण प्रतिशत
Mon, 06 May 2024 11:16 AM IST
कृपा अरोड़ा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: कृपा अरोड़ा
Updated Mon, 06 May 2024 11:16 AM IST
सार
CISCE 10th, 12th Result 2024: CISCE 10th, 12th Result 2024: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है। छात्र कैसे कर चेक कर सकेंगे रिजल्ट, यहां पढ़ें।
विज्ञापन
CISCE ICSE 10th, ISC 12th Board Results
- फोटो : Amar Ujala Graphics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CISCE 10th, 12th Result 2024: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने आज, 06 मई को कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। जो छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे वे अपने परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर देख सकते हैं।
विज्ञापन
12वीं का रिजल्ट 98.19%
इस साल आईएससी कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा 12 फरवरी से 3 अप्रैल तक आयोजित की गई थी, जिसमें लगभग 1 लाख छात्र शामिल हुए थे। इसमें 52 हजार से अधिक लड़के और 47 हजार से अधिक लड़कियां शामिल थीं। कक्षा 12वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत इस वर्ष 98.19% दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
इस साल भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। आईएससी परिणामों के अनुसार, लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.92% रहा। वहीं, लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.53% है। आईएससी कक्षा 12वीं के अंक डाउनलोड करने के लिए छात्र को अपनी यूजर आईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
विज्ञापन
10वीं का रिजल्ट 99.47%
इस साल 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 2,43,617 छात्र शामिल हुए थे। लड़कियों ने 99.65% उत्तीर्ण प्रतिशत हासिल करके लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया है। वहीं, लड़कों का पास प्रतिशत 99.31% रहा है।
इस साल परीक्षा में करीब 2.5 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। आईसीएसई की कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी से 28 मार्च तक आयोजित की गईं थीं, वहीं 12वीं की परिक्षाएं 12 फरवरी से 2 अप्रैल तक आयोजित की गईं थीं। लंबे इंतजार के बाद अब रिजल्ट भी जारी कर दिया गया है।
CISCE 10th, 12th Result 2024: कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम
CISCE 10th, 12th Result 2024: कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम
- सबसे पहले उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएंगे।
- उसके बाद जिस क्लास का रिजल्ट चेक करना है उस पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर दर्ज करके सबमिट करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर डिसप्ले हो जायेगा।
- छात्र परिणाम चेक करने के बाद डाउनलोड भी कर सकते हैं।
कमेंट
कमेंट X