फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

ICSE, ISC Result 2020 Live: बोर्ड के सचिव गेरी अराथून ने उत्तीर्ण हुए छात्रों को दी बधाई

Fri, 10 Jul 2020 04:18 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Fri, 10 Jul 2020 04:18 PM IST
खास बातें

ICSE, ISC Board Result 2020 Live Updates: काउंसिल फॉर द स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE- Council for the Indian School Certificate Examinations) ने आज यानि 10 जुलाई को दोपहर 3 बजे ICSE और ISC परीक्षा के नतीजे घोषित किए। बता दें कि परिणाम सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। CISCE की ऑफिशियल वेबसाइट cisce.org है। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपना रिजल्ट अमर उजाला की MY RESULT PLUS वेबसाइट के माध्यम से खुद को रजिस्टर कर देख सकते हैं।

विज्ञापन
ICSE 10th, ISC 12th Result 2020 Live Updates News in Hindi: CISCE Board Class 10th, 12th Result 2020 at www.cisce.org
CISCE ICSE, ISC Result 2020 - फोटो : Amar Ujala

लाइव अपडेट

04:14 PM, 10-Jul-2020

सचिव गेरी अराथून ने उत्तीर्ण हुए छात्रों को दी बधाई

सचिव गेरी अराथून ने कहा है कि काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन उन सभी उम्मीदवारों को बधाई देता है, जिन्होंने ICSE और ISC परीक्षा उत्तीर्ण की है। परिणाम वेबसाइट http://www.cisce.org पर जारी कर दिए गए हैं।
04:07 PM, 10-Jul-2020

ISC में कितने छात्र हुए फेल

ISC परीक्षा में 2798 छात्र फेल हो गए हैं। इस साल परीक्षा में 85,611 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए।
विज्ञापन
03:58 PM, 10-Jul-2020

फेल हुए छात्रों की संख्या

इस साल ICSE परीक्षा में कुल 1377 छात्र फेल हुए।

03:52 PM, 10-Jul-2020

ISC में लड़के- लड़कियों का पास प्रतिशत

बता दें कि इस साल ISC में कुल 85,611 परीक्षार्थी सफल हुए। लड़कों ने 53.65 प्रतिशत और लड़कियों ने 46.35 प्रतिशत हासिल किया है।
03:44 PM, 10-Jul-2020

ICSE, ISC Board Result 2020: 12वीं के आंकड़े

इस साल ISC परीक्षा में कुल 88,409 छात्र उपस्थित हुए थे, जिनमें से 85,611 ने परीक्षा पास की है। बता दें कि आईएससी का कुल पास प्रतिशत 96.84% है।
03:37 PM, 10-Jul-2020

ICSE, ISC Board Result 2020: दो लाख से ज्यादा छात्र हुए पास

इस साल 10वीं-12वीं परीक्षा में कुल 2,07,902 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। बता दें कि परीक्षा में 2,06,525 स्टूडेंट्स सफल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:31 PM, 10-Jul-2020

जानें इस साल का पास प्रतिशत

इस साल ICSE परीक्षा में 99.34 फीसदी और ISC में 96.84 फीसदी छात्र पास हुए हैं। 
03:26 PM, 10-Jul-2020

इस साल नहीं जारी होगी मेरिट लिस्ट

सूत्रों के अनुसार, इस साल काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन, CISCE मेरिट लिस्ट जारी नहीं करेगा।
03:17 PM, 10-Jul-2020

कोरोना संकट के कारण कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं हुई

इस साल COVID-19 के कारण कोई प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित नहीं हो पाई। 
03:14 PM, 10-Jul-2020

ICSE, ISC Result 2020: सीधा लिंक है यहां

ICSE, ISC के छात्र सबसे पहले अपने परिणाम देखने के लिए यहां दिए लिंक पर क्लिक करें।
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed