फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CISCE ISC Improvement Result 2024: 12th improvement exam result 2024 released, check here

CISCE ISC Improvement Result 2024: 12 वीें का सुधार परीक्षा परिणाम 2024 जारी, ऐसे करें चेक

Wed, 07 Aug 2024 09:13 AM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Wed, 07 Aug 2024 09:13 AM IST
सार

CISCE ISC Improvement Result 2024 काउंसिल फॉर दि इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने आधिकारिक तौर पर आईएससी वर्ष 2024 के सुधार परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थी आधिकारिक  वेबसाइट पर जाकर परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन
CISCE ISC Improvement Result 2024: 12th improvement exam result 2024 released, check here
सीआईएससीई परीक्षा परिणाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

CISCE ISC Improvement Result 2024: सीआईएससीई ने 12 के सुधार परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। इसकी सूचना बोर्ड द्वारा कुछ दिन पहले जारी किए आधिकारिक नोटिस के जरिए की थी। परीक्षा परिणाम जानने के लिए परीक्षार्थियों को काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
विज्ञापन


काउंसिल फॉर दि इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन ने आईएससी 2024 की सुधार परीक्षा का परिणाम वेबसाइट पर जारी कर दिया है। सुधार परीक्षा में शामिल हुए परीक्षार्थी काउंसिल की आधिकारिक वेबसाइट पर इस तरह से अपना परिणाम देख सकते हैं। cisce.org और results.cisce.org पर परिणाम उपलब्ध है।
विज्ञापन


ऐसे देखें परिणाम
अपना सुधार परीक्षा परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को इन चरण को फॉलो करना होगा। 
  1. सबसे पहले सीआईएससीई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. इसके बाद स्क्रीन पर प्रदर्शित यूनिक आईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा दर्ज करें।
  3. परिणाम प्रिंट करने के लिए प्रिंट बटन पर क्लिक करें।
जिन विषयों या पेपरों में उम्मीदवर सुधार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, उनके लिए मुख्य परीक्षा और सुधार परीक्षा में प्राप्त दो अंकों में से जो अधिक होगा उसे अंतिम अंक माना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिजिलॉकर पर उपलब्ध परिणाम
  1. 7 अगस्त 2024 से डिजिलॉकर पोर्टल पर भी उपलब्ध है। डिजिलॉकर पर ऐसे देखें परिणाम results.digilocker.gov.in](https://results.digilocker.gov.in) पर जाएं।
  2. सीआईएससीई सेक्शन पर जाएं।
  3. आईएससी बटन पर क्लिक करें। 
  4. इंडेक्स नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  5. परिणाम देखने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें।
करियर पोर्टल पर ऐसे देखें परिणाम
स्कूल के प्रधानाचार्य के लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके सीआईएससीई के करियर पोर्टल के माध्यम से टेबुलेशन रजिस्टर तक पहुंच सकते हैं। उसके लिए इन चरण का फॉलो करें।
  1. करियर पोर्टल पर लॉगिन करें।
  2. परीक्षा टाइल पर क्लिक करें।
  3. मेन्यू बार से आईएससी चुनें।
  4. ऊपरी दाएं कोने से परीक्षा वर्ष को 2024- सी सुधार में बदलें
  5. आईएससी मेनू के तहत रिपोर्ट पर क्लिक करें।

अंतिम अंक मुख्य परीक्षा और सुधार परीक्षा में प्राप्त दो अंकों में से उच्चतर को दर्शाएंगे। इसके अलावा सुधार परीक्षा में प्राप्त अंकों का विवरण देते हुए, स्कूलों को एक छात्रवार रिपोर्ट उपलब्ध होगी। इस रिपोर्ट को ऐसे डाउनलोड करें।
  • प्रिंसिपल के क्रेडेंशियल्स के साथ करियर पोर्टल पर लॉगिन करें। 
  • परीक्षा प्रणाली मॉड्यूल का चयन करें।
  • ऊपरी दाएं कोने से परीक्षा वर्ष को 2024-सी में बदलें।
  • आईएससी मेनू खोलें, फिर रिपोर्ट्स और उम्मीदवार के अंक चुनें। 
  • स्क्रीन पर रिपोर्ट देखने के लिए रिपोर्ट देखें पर क्लिक करें।
  • रिपोर्ट को पीडीएफ फाइल के रूप में डाउनलोड करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed