फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CISCE board will prepare the 9TH and 11th question papers

नौवीं और 11वीं के प्रश्न पत्र तैयार करेगा ये बोर्ड, जानें मुख्य बदलाव

Sun, 11 Aug 2019 10:40 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Garima Garg Updated Sun, 11 Aug 2019 10:40 AM IST
विज्ञापन
CISCE board will prepare the 9TH and 11th question papers

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) बोर्ड परीक्षाओं के प्रश्न पत्र की तरह अब नौंवी और 11वीं के प्रश्न पत्र भी तैयार करेगा। दोनों कक्षाओं के लिए बोर्ड ने कुछ विषयों का चयन किया है। यह ऐसे विषय हैं, जिनकी परीक्षा में विद्यार्थी अक्सर कम अंक ला पाते हैं। अन्य विषयों के प्रश्न पत्र पहले की भांति स्कूल ही तैयार करेंगे। बोर्ड का मानना है कि इस प्रयास से विद्यार्थियों के चिंता व तनाव को कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही, अंक प्रतिशत भी काफी हद तक बढ़ जाएगा।

विज्ञापन


सीआईएससीई बोर्ड के अनुसार, नौवीं और 11वीं की फाइनल परीक्षा फरवरी-मार्च में होगी। इन कक्षाओं के कुछ विषयों के प्रश्न पत्र सीआईएससीई तैयार करेगा। हालांकि, यह बोर्ड परीक्षा नहीं है। कहीं ऐसा ना हो कि विद्यार्थी या उनके अभिभावक बोर्ड परीक्षा समझकर भ्रमित हो जाएं। सीआईएससीई का मानना है कि यह कदम काफी लाभकारी होगा। इससे विद्यार्थियों को बोर्ड के संपर्क में आने का भी अवसर मिलेगा। जब बोर्ड कुछ विषयों के प्रश्न पत्र तैयार करेगा तो इससे उन्हें परीक्षा में बोर्ड पैटर्न, प्रश्न पत्रों के फॉर्मेट, प्रश्न पत्र के प्रकार भी का भी पता चल सकेगा। इस बात की भी जानकारी हो जाएगी कि बोर्ड परीक्षा में किस तरह के प्रश्न पूछे जाते हैं और क्या पैटर्न होता है। इससे बोर्ड परीक्षा के दौरान उनके प्रदर्शन में सुधार होगा। साथ ही, देश और विदेश में बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में एकरूपता बनाए रखने में मदद भी मिलेगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें-  मेडिकल का वो क्षेत्र जहां खाली हैं लाखों पद, जानें आप कैसे ले सकते हैं फायदा

विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें... 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें..

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed