CISCE Board Exam 2024: सीआईएससीई ने खत्म की कंपार्टमेंट सुविधा, छात्र करा सकेंगे कॉपियों का पुनर्मूल्यांकन
CISCE Board Exam 2024 Update: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) ने 2024 की बोर्ड परीक्षा की डेटशीट जारी कर दी है। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शेड्यूल डाउनलोड कर सकते हैं।
विस्तार
CISCE Board Exam 2024: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आईसीएसई) और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आईएससी) कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षाओं 2024 के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा रद्द कर दी है। इसके बजाय, उन्होंने उत्तर पुस्तिकाओं का पुनर्मूल्यांकन शुरू करने का निर्णय लिया है।
CISCE Board पुनर्मूल्यांकन शुल्क
सीआईएससीई परीक्षा के पुनर्मूल्यांकन के लिए उम्मीदवारों को प्रति विषय 1,500 रुपये का भुगतान करना होगा। उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन के लिए भुगतान किया गया शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को आगे ध्यान देना चाहिए कि इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आईसीएसई) और इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आईएससी) पुनर्मूल्यांकन परिणाम तीन सप्ताह के भीतर काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर घोषित किए जाएंगे।
CISCE Datesheet 2024 डेटशीट जारी
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से आईसीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं-12वीं की परीक्षा के लिए डेटशीट जारी कर दी गई है। स्टूडेंट्स आधिकारिकव वेबसाइट cisce.org से डेट शीट डाउनलोड कर सकते हैं। शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 10 या आईसीएसई बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी को अंग्रेजी भाषा के पेपर के साथ शुरू होगी और 28 मार्च को कला पेपर 4 के साथ समाप्त होगी। आईएससी या कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 12 फरवरी से शुरू होगी और 3 अप्रैल, 2023 को समाप्त होगी। परीक्षा सभी दिन दोपहर 2 बजे शुरू होगी और परीक्षा की अवधि 3 घंटे है।
कमेंट
कमेंट X