फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CISCE asks schools to promote all students upto class 8

CISCE: पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के पास करेगा सीआईएससीई बोर्ड

Fri, 03 Apr 2020 08:51 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 03 Apr 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
CISCE asks schools to promote all students upto class 8
विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला

सीबीएसई के बाद अब सीआईएससीई ने भी पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही पास करने का निर्णय लिया है। सीआईएससीई कोरोना वायरस से रोकथाम के लिए चल रहे लॉकडाउन की वजह से पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा लिए ही अगली कक्षा में प्रमोट करेगी। इससे पहले सीबीएसई और कई राज्य सरकारें यह निर्णय ले चुके हैं। सीआईएससीई ने आधिकारिक बयान के जरिए यह जानकारी दी है।

विज्ञापन

 

काउंसिल फॉर इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) का कहना है कि राज्य सरकारों ने स्कूलों को दिशा-निर्देश दिया है कि पहली से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रमोट किया जाए। ऐसे में सभी स्कूल सरकार के इस दिशा-निर्देश का पालन करें। आपको बता दें कि भारत में सीआईएससीई बोर्ड दो हजार से ज्यादा स्कूलों का संचालन करती है और वैश्विक तौर पर यह संख्या 10 लाख से भी ज्यादा है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस की वजह से 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 14 अप्रैल को खत्म हो रहा है। लॉकडाउन की वजह से स्कूलों की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई हैं। महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, पंजाब और हरियाणा सहित कई राज्यों ने पहली से लेकर आठवीं तक के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही पास करने का फैसला लिया है। वहीं, सीबीएसई भी यह घोषणा कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed