फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CICSE board announces assessment scheme for cancelled board exams

CISCE: बोर्ड ने दसवीं-बारहवीं कक्षा की रद्द परीक्षाओं के लिए मूल्यांकन योजना की घोषणा की

Fri, 03 Jul 2020 06:48 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Fri, 03 Jul 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
CICSE board announces assessment scheme for cancelled board exams
विद्यार्थी (फाइल फोटो)

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेशन एग्जामिनेशन (CISCE) ने शुक्रवार को दसवीं और बारहवीं कक्षा की लंबित परीक्षाओं के लिए मूल्यांकन योजना की घोषणा की। इन परीक्षाओं को कोरोना वायरस से बचाव के लिए लगे लॉकडाउन के दौरान स्थगित कर दिया गया था। सीआईएससीई की योजना के अनुसार, उम्मीदवारों का मूल्यांकन तीन अंकों के सर्वश्रेष्ठ तीन मापदंडों, पर्सेंटेज सब्जेक्ट प्रॉजेक्ट वर्क और प्रैक्टिकल वर्क के आधार पर किया जाएगा। जिन विषयों के लिए बोर्ड परीक्षा आयोजित की गई है, उनमें से छात्रों को औसत तीन प्रतिशत अंक प्राप्त होंगे।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-राजस्थान विश्वविद्यालय ने यूजी और पीजी परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी किया
विज्ञापन


बोर्ड की शेष परीक्षाओं का आयोजन एक से लेकर 14 जुलाई के बीच होना था, लेकिन काउंसिल ने इन्हें रद्द कर दिया था। सीआईएससीई ने हाल ही में उच्चतम न्यायालय को बताया था कि रद्द हुए परीक्षाओं के लिए जल्द ही मूल्यांकन योजन को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। अब बोर्ड तीन बिंदुओं के आधार पर ही विद्यार्थियों का रिजल्ट तैयार करेगा। बोर्ड परीक्षा में विद्यार्थियों के बेस्ट तीन पेपरों के नंबरों के औसत, विषय का आंतरिक मूल्यांकन और पर्संटेज सब्जेक्ट इंटर्नल असेसमेंट के आधार पर विद्यार्थियों का रिजल्ट तैयार होगा। विषय परियोजना (सब्जेक्ट प्रोजेक्ट) श्रेणी का अर्थ अभ्यर्थियों द्वारा पेपरों के आंतरिक मूल्यांकन में प्राप्त कुल अंकों से है। जबकि, प्रतिशत विषय परियोजना (पर्सेंटेज सब्जेक्ट प्रोजेक्ट) का अर्थ आंतरिक मूल्यांकन में उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंकों के प्रतिशत से है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे विस्तार से समझने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed