{"_id":"5ee99a219694125200581bba","slug":"cicse-10th-12th-students-will-have-the-option-to-leave-the-remaining-examinations","type":"story","status":"publish","title_hn":"CICSE: 10वीं, 12वीं के छात्रों के पास होगा बची हुई परीक्षाएं छोड़ने का विकल्प","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CICSE: 10वीं, 12वीं के छात्रों के पास होगा बची हुई परीक्षाएं छोड़ने का विकल्प
Wed, 17 Jun 2020 10:00 AM IST
Jaya Tripathi
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Wed, 17 Jun 2020 10:00 AM IST
विज्ञापन
CICSE Exam 2020: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईसीएसई) बोर्ड के दसवीं और बारहवीं के छात्र बची हुई परीक्षा नहीं देने का विकल्प चुन सकते हैं। ऐसे छात्रों को प्री बोर्ड या स्कूल में हुई परीक्षाओं के आधार पर अंक दिए जाएंगे। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर परीक्षा रद्द कराने की मांग वाली याचिका दायर की गई थी, जिसके जवाब में बोर्ड ने बॉम्बे हाईकोर्ट में यह प्रस्ताव दाखिल किया।
विज्ञापन
बोर्ड के मुख्य कार्यकारी और सचिव गैरी एराथून ने बताया, छात्रों को 22 जून तक अपने स्कूलों को इसकी जानकारी देनी होगी। लॉकडाउन के कारण कुछ परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थीं, जो अब एक से 14 जुलाई के बीच होंगी। एराथून ने कहा, छात्रों को दो विकल्प दिए जाएंगे, या तो परीक्षा दें या फिर प्री बोर्ड या स्कूल में हुई परीक्षा के आकलन के आधार पर अंक लेने का विकल्प चुनें। ये विकल्प केवल बची परीक्षा के लिए है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीआईसीएसई बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षाओं को 02 जुलाई से 12 जुलाई के मध्य आयोजित करेगा। 10वीं कक्षा की 6 विषयों की परिक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। वहीं 12वीं कक्षा की आठ परीक्षाओं का आयोजन एक जुलाई से 14 जुलाई के माध्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X