फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CHSE Odisha plus two result 2019 declared, check and download with link at chseodisha.nic.in

CHSE Odisha +2: परिणाम घोषित, 70.26 फीसदी छात्रों ने कॉमर्स में मारी बाजी

Fri, 21 Jun 2019 04:49 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Fri, 21 Jun 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
CHSE Odisha plus two result 2019 declared, check and download with link at chseodisha.nic.in

काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन, ओडिशा (CHSE) ने आज, 21 जून 2019 को कला और वाणिज्य संकायों के लिए उच्चतर माध्यमिक परीक्षा के परिणाम घोषणा कर दी है। नतीजे CHSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। जो विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब सीएचएसई की आधिकारिक वेबसाइट www.chseodisha.nic.in पर जाकर अपने स्कोर कार्ड देख सकते हैं।

विज्ञापन

 
बता दें कि करीब 2.60 लाख अभ्यर्थियों को इस परिणाम का लंबे समय से इंतजार था। 2,35,183 छात्र-छात्राओं ने आर्ट्स स्ट्रीम की परीक्षा दी थी। जबकि 27,278 छात्र-छात्राएं कॉमर्स स्ट्रीम की परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। ओडिशा के स्कूली शिक्षा मंत्री समीर दास ने बुधवार को  कहा था कि सीएचएसई शुक्रवार दोपहर 3.30 बजे परिणाम प्रकाशित करेगा। 
विज्ञापन


CHSE Odisha plus two result 2019 : ऐसे देख सकते हैं अपना परिणाम

  • CHSE ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर ओडिशा 12वीं रिजल्ट 2019 की लिंक पर क्लिक करें।
  • नए पेज पर ओडिशा 12वीं आर्ट्स रिजल्ट या ओडिशा 12वीं कॉमर्स रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • नया पेज खुलेगा। यहां मांगी गई जानकारी दर्ज करें।
  • सबमिट करते ही आपका परिणाम स्क्रीन पर होगा।
  • इसे डाउनलोड करें और एक प्रिंट आगे के लिए सुरक्षित रख लें।

सीएचएसई ने इस वर्ष 7 मार्च से 30 मार्च के बीच सभी संकायों की वार्षिक परीक्षाएं आयोजित की थी। परिषद ने पहले जून में कला और वाणिज्य में उच्च माध्यमिक परीक्षा के परिणामों की घोषणा करने की योजना बनाई थी। लेकिन चक्रवात फैनी के कारण इसमें देर हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल, कला और वाणिज्य परिणाम 9 जून को प्रकाशित किए गए थे। इससे पहले 3 जून को, सीएचएसई ने विज्ञान संकाय के परिणाम की घोषणा की थी। 72.33% विद्यार्थी पास हुए थे।

CHSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed