फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CHSE Odisha 12th Result 2021 Date: Plus Two result to be declared on July 31, check here

सीएचएसई ओडिशा 12वीं 2021: 31 जुलाई को जारी हाेगा परिणाम, इन वेबसाइट्स पर देखें अपना रिजल्ट

Thu, 29 Jul 2021 02:12 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 29 Jul 2021 02:12 PM IST
सार

बोर्ड 31 जुलाई, 2021 को साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
CHSE Odisha 12th Result 2021 Date: Plus Two result to be declared on July 31, check here
ओडिशा बोर्ड रिजल्ट 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

काउंसिल फॉर हायर सेकेंडरी एजुकेशन, ओडिशा ने सीएचएसई ओडिशा 12वीं परिणाम 2021 की तारीख गुरुवार को घोषित कर दी है। आधिकारिक बयान के अनुसार बारहवीं का परिणाम 31 जुलाई, 2021 को घोषित किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने कक्षा 12वीं या एचएस परीक्षा के लिए खुद को पंजीकृत किया है, वे परिणाम देखने के लिए सीएचएसई ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट chseodisha.nic.in पर जा सकते हैं।

विज्ञापन

केवल साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम का जारी होगा परिणाम
बोर्ड 31 जुलाई, 2021 को साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के लिए कक्षा 12वीं का परिणाम घोषित करेगा। अभ्यर्थी अपना परिणाम ओडिशा की आधिकारिक वेबसाइट orissaresults.nic.in पर भी जाकर देख सकते हैं। ओडिशा सरकार के जनसंपर्क विभाग ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर आधिकारिक नोटिस साझा कर यह जानकारी दी है।

विज्ञापन

कला और व्यावसायिक के परिणाम के संबंध में दी यह जानकारी

ट्वीट में लिखा है कि 2021 वार्षिक उच्चतर माध्यमिक परीक्षा विज्ञान और वाणिज्य शिक्षा पाठ्यक्रम के परिणाम 31 जुलाई की शाम को जारी किए जाएंगे। कला और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के परीक्षा परिणाम प्रकाशित करने के लिए परिषद की ओर से हर तरह की तैयारी चल रही है।

3 लाख से ज्यादा का जारी होगा परिणाम

रिपोर्ट्स के मुताबिक करीब साढ़े तीन लाख छात्रों ने 12वीं की परीक्षा के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। देश भर में कोविड-19 मामलों में वृद्धि के कारण राज्य सरकार द्वारा राज्य में बोर्ड परीक्षा रद्द कर दी गई थी। जिसके बाद बोर्ड ने मूल्यांकन नीति के आधार पर कक्षा बारहवीं का परिणाम जारी करने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed