{"_id":"64103df6a658f9e90304f04c","slug":"child-marriage-discovered-in-maharashtra-s-beed-district-case-against-13-identified-and-150-200-guests-2023-03-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में सामने आया बाल विवाह का मामला: शादी के लिए छोड़ा गणित का पेपर; 200 मेहमानों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
महाराष्ट्र में सामने आया बाल विवाह का मामला: शादी के लिए छोड़ा गणित का पेपर; 200 मेहमानों के खिलाफ मामला दर्ज
Tue, 14 Mar 2023 02:59 PM IST
सौरभ पांडेय
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: सौरभ पांडेय
Updated Tue, 14 Mar 2023 02:59 PM IST
सार
Child Marriage in Maharashtra: महाराष्ट्र के बीड जिले में बाल विवाह का एक मामला सामने आया है। इस बात खुलासा तब हुआ जब राज्य में चल रही एसएससी परीक्षा के दौरान एक छात्रा ने गणित का पेपर छोड़ दिया।
विज्ञापन
child marriage
विस्तार
Child Marriage in Maharashtra: महाराष्ट्र के बीड जिले में बाल विवाह का एक मामला सामने आया है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब राज्य में चल रही एसएससी परीक्षा के दौरान एक छात्रा ने गणित का पेपर छोड़ दिया। इस बारे में जानकारी देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने परली तहसील में शादी में शामिल हुए 13 लोगों और 150-200 मेहमानों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
Trending Videos
बता दें कि देश का कानून 21 साल से कम उम्र के लड़के और 18 साल से कम उम्र की लड़की के विवाह को मान्यता नहीं देता है। सोमवार को 16 वर्षीय लड़की ने गणित का पेपर नहीं दिया, जिसके बाद एक कार्यकर्ता ने चाइल्डलाइन हेल्पलाइन 1098 के माध्यम से इसकी जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि जब ग्रामसेवक (ग्राम कार्यकर्ता) ज्ञानेश्वर मुकाडे लड़की के घर पहुंचे तो उन्हें पता चला कि लड़की की शादी 24 वर्षीय व्यक्ति से हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुकादे ने कथित अवैध कार्य के बारे में जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन उसके रिश्तेदारों ने उसके सवालों का जवाब नहीं दिया। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद बाल विवाह निरोधक अधिनियम, 1929 के तहत मामला दर्ज किया गया। सामाजिक कार्यकर्ता तत्वशील कांबले ने कहा कि जब अधिकारी घटना की जांच के लिए गांव पहुंचे तब तक शादी हो चुकी थी।
कमेंट
कमेंट X