फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Chhattisgarh NEET MDS 2024: Result of Round 1 seat allocation of counseling declared

Chhattisgarh NEET MDS 2024: काउंसलिंग के राउंड 1 सीट आवंटन का परिणाम घोषित, इन कॉलेज पर इन सीटों पर प्रवेश

Wed, 07 Aug 2024 10:58 AM IST
मेघा झा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा झा Updated Wed, 07 Aug 2024 10:58 AM IST
सार

Chhattisgarh NEET MDS 2024: छत्तीसगढ़ नीट एमडीएस 2024 के सीट आवंटन के लिए उम्मीदवारों को 7 से 10 अगस्त के बीच आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना आवश्यक है। यहां  6 कॉलेजों में 144 सीटों पर प्रवेश होगा।

विज्ञापन
Chhattisgarh NEET MDS 2024: Result of Round 1 seat allocation of counseling declared
सीएसएबी सुपरन्यूमरेरी राउंड शेड्यूल जारी (प्रतीकात्मक) - फोटो : freepik

विस्तार

Chhattisgarh NEET MDS 2024: चिकित्सा शिक्षा निदेशक छत्तीसगढ़ ने मास्टर ऑफ डेंटल सर्जरी  2024 सीट आवंटन परिणाम के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा 7 अगस्त को जारी किया है। काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर छत्तीसगढ़ नीट एमडीएस 2024 सीट आवंटन परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ नीट एमडीएस 2024 सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड करने के लिए, उम्मीदवारों को अपना लॉगिन आईडी, पासवर्ड और सुरक्षा पिन दर्ज करना होगा। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार छत्तीसगढ़ नीट एमडीएस 2024 काउंसलिंग पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जुलाई थी। आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार च्वाइस फिलिंग 26 जुलाई से शुरू हुई थी। अंतिम तिथि 1 अगस्त थी। छत्तीसगढ़ नीट एमडीएस 2024 मेरिट सूची 3 अगस्त को प्रकाशित की गई थी। संस्थान में स्क्रूटनी और प्रवेश प्रक्रिया 7 से 10 अगस्त तक निर्धारित है। आधिकारिक वेबसाइट cgdme.admissions.nic.in अधिक जानकारी प्राप्त करें।
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ नीट एमडीएस 2024 काउंसलिंग के राउंड 2 की तारीखें
छत्तीसगढ़ नीट एमडीएम 2024 राउंड 2 सीट आवंटन परिणाम 16 अगस्त को घोषित किया जाएगा। संस्थान में स्क्रूटनी और प्रवेश प्रक्रिया 17 से 20 अगस्त तक शाम 5:30 बजे तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ नीट एमडीएस 2024 मॉप अप और स्ट्रे वेकैंसी राउंड
छत्तीसगढ़ नीट एमडीएस 2024 मॉप अप राउंड आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार च्वाइस फिलिंग 22 अगस्त से शुरू होगी। अपनी वरीयताएं जमा करने की आखिरी तारीख 25 अगस्त है। छत्तीसगढ़ NEET MDS 2024 मॉप अप राउंड के लिए सीट आवंटन की घोषणा 2 सितंबर को होगी। छत्तीसगढ़ NEET MDS 2024 स्ट्रे वेकैंसी राउंड के लिए सीट आवंटन परिणाम 9 सितंबर को जारी किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ नीट एमडीएस 2024 की सीट 
उम्मीदवार नीचे छत्तीसगढ़ नीट एमडीएस 2024 सीट मैट्रिक्स विवरण यहां देखें।
 
कॉलेज सीट
शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय, रायपुर 26
रूंगटा कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेस एंड रिसर्च 37
न्यू होराइजन डेंटल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट 20
त्रिवेणी इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज, अस्पताल और अनुसंधान केंद्र 18
मैत्री कॉलेज ऑफ डेंटिस्ट्री एंड रिसर्च सेंटर 23
छत्तीसगढ डेंटल कॉलेज एवं अनुसंधान संस्थान 20


 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed