{"_id":"610baffba9cb456b0e31aa85","slug":"chhattisgarh-cg-open-school-class-10-results-2021-date-and-time-released","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल: इस दिन जारी होगा कक्षा 10वीं का परिणाम, यहां देख सकेंगे रिजल्ट","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
छत्तीसगढ़ ओपन स्कूल: इस दिन जारी होगा कक्षा 10वीं का परिणाम, यहां देख सकेंगे रिजल्ट
Thu, 05 Aug 2021 03:03 PM IST
देवेश शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Thu, 05 Aug 2021 03:03 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल हाई स्कूल मुख्य परिणाम 06 अगस्त, 2021 को घोषित करेगा। कक्षा 10वीं का परिणाम दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
रिजल्ट
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन स्कूल की ओर से हाई स्कूल मुख्य परीक्षा 2021 के परिणाम छह अगस्त, 2021 को घोषित किए जाएंगे। अधिकृत जानकारी के अनुसार, कक्षा 10वीं का परिणाम दोपहर 12 बजे घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन
पंजीकृत छात्र अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट sos.cg.nic.in पर देख सकते हैं। इस वर्ष कक्षा 10वीं के लिए लगभग 90,000 छात्र पंजीकृत हैं। छात्रों को कक्षा 10वीं में पास होने के लिए कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। प्रैक्टिकल परीक्षा वाले विषयों के लिए, छात्रों को थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों परीक्षाओं में न्यूनतम उत्तीर्ण प्रतिशत अंक प्राप्त करने होते हैं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : दाखिले 2021: मुंबई विश्वविद्यालय के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश आवेदन प्रक्रिया शुरू हुई
विज्ञापन
ऐसे देख सकेंगे छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन स्कूल 10वीं का रिजल्ट
चरण 1: विद्यार्थी सबसे पहले छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट sos.cg.nic.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर “सीजीएसओएस वार्षिक परीक्षा परिणाम” लिखा दिखाई देगा, उस लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: इसके बाद एक लॉगिन पेज खुलेगा, यहां अपना आवश्यक विवरण दर्ज करें।
चरण 4: अपना “रोल नंबर और नाम दर्ज करें और “सर्च” टैब पर क्लिक करें।
चरण 5: अब आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 6: इसे डाउनलोड कर सेव कर लें या प्रिंट आउट लेकर रख लें।
यह भी पढ़ें : ओपीएससी भर्ती 2021: अधिकारियों के 1568 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित, यहां जानें डिटेल्स
हाल ही में घोषित किए थे 12वीं के परिणाम
राज्य के ओपन स्कूल ने हाल ही में उच्च माध्यमिक मुख्य और अवसर परीक्षा परिणाम 2021 की घोषणा की थी। छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 98.20 प्रतिशत उत्तीर्ण किया। लड़कियों ने 98.30 प्रतिशत पास प्रतिशत हासिल कर लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। लड़कों ने 98.12 फीसदी पास प्रतिशत दर्ज किया। कक्षा 12वीं की ओपन स्कूल परीक्षा के लिए कुल 79,764 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 78,154 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। बोर्ड द्वारा कुल 60,409 पास घोषित किए गए हैं।
कमेंट
कमेंट X