फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Chhattisgarh Board will release 10th-12th results tomorrow, where and how to check CG Board Result

CG Board Result 2023: छत्तीसगढ़ बोर्ड कल जारी करेगा 10वीं-12वीं के नतीजे, यहां और ऐसे कर पाएंगे चेक

Wed, 10 May 2023 12:11 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 10 May 2023 12:11 PM IST
सार

CG Board Result 2023: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की ओर से कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 के रिजल्ट की घोषणा बुधवार 10 मई को की जाएगी।

विज्ञापन
Chhattisgarh Board will release 10th-12th results tomorrow, where and how to check CG Board Result
Chhattisgarh Board Result Live 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

CGBSE Result 2023 Class 10th 12th Latest Update: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की ओर से कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2023 के रिजल्ट की घोषणा बुधवार 10 मई को की जाएगी। सीजीबीएसई की ओर से कहा गया है कि कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम 10 मई को एक साथ जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रोफेसर वीके गोयल ने बताया कि स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेससाय सिंह टेकाम मंडल के सभागार में दोपहर 12 बजे कक्षा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम जारी करेंगे। इस संबंध में छत्तीसगढ़ बोर्ड की ओर से आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। 

विज्ञापन

 

CGBSE Board Exam 2023 Result: मार्च में हुईं थीं परीक्षाएं

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की ओर से कक्षा 10वीं-12वीं की परीक्षाएं मार्च में आयोजित की गईं थीं। सीजीबीएसई इंटर मीडिएट की सैद्धांतिक परीक्षाएं एक मार्च से 31 मार्च, 2023 के बीच आयोजित की गईं थीं। जबकि, छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा दो मार्च से 24 मार्च, 2023 के बीच आयोजित हुई थी। 

 

विज्ञापन

CGBSE Board Exam 2023 Result: यहां देखें 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे

छत्तीसगढ़ बोर्ड से संबंद्ध विद्यालयों में कक्षा 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल रहे उम्मीदवार अपने वार्षिक परीक्षा परिणाम cgbse.nic.in और results.cg.nic.in पर देख सकते हैं। इसके साथ ही अमर उजाला की वेबसाइट पर भी 10वीं और 12वीं का रिजल्ट संबंधी ताजा अपडेट देख सकते हैं। वहीं 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम की तारीख और समय की घोषणा छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) की अधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed