फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

CGBSE Result 2023 Live: कल जारी होंगे सीजीबीएसई 10वीं-12वीं के नतीजें, यहां मिलेगा हर अपडेट

Tue, 09 May 2023 08:20 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Tue, 09 May 2023 08:20 PM IST
खास बातें

CGBSE Result 2023 Date Class 10th and 12th Live Updates: सीजीबीएसई 10वीं-12वीं के नतीजे जारी होने वाले हैं। बोर्ड आधिकारिक रिजल्ट कल जारी करने वाला है।

विज्ञापन
CGBSE Result 2023 Date Time Live Updates CGBSE to Release Class 10th-12th Board Result Tomorrow
Chhattisgarh Board Result Live 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

08:00 PM, 09-May-2023

CG Board Result 2023 Latest Update

07:58 PM, 09-May-2023

Chhattisgarh Board Result Tomorrow

सीजीबीएसई (CGBSE) इंटर मीडिएट की सैद्धांतिक परीक्षाएं एक मार्च से 31 मार्च, 2023 के बीच आयोजित की गई थी वहीं, छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षा दो मार्च से 24 मार्च, 2023 के बीच आयोजित की गई थी। 
विज्ञापन
07:53 PM, 09-May-2023

CG Board Result 2023: कल घोषित होंगे सीजी बोर्ड के नतीजे

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल कल बुधवार 10 मई को 10वीं और 12वीं बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रोफेसर वीके गोयल ने बताया कि स्कूल शिक्षा मंत्री डॉक्टर प्रेससाय सिंह टेकाम मंडल के सभागार में दोपहर 12 बजे 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित करेंगे। इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। 
06:35 PM, 09-May-2023

CBSE Result 2023 on DigiLocker

सीबीएसई 10वीं एवं 12वीं परीक्षा का रिजल्ट अपनी आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in और cbseresults.nic.in पर घोषित करेगा। छात्रों के लिए सीबीएसई रिजल्ट 2023 को डिजीलॉकर और अन्य प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध कराया जाएगा।  
05:49 PM, 09-May-2023

CBSE Result Date Time Update 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए रिजल्ट जारी करने वाला है। जबकि 10वीं का रिजल्ट जल्द ही वेबसाइट पर अपडेट होने वाला है। सीबीएसई 10वीं 12वीं का रिजल्ट results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर भी ऑनलाइन उपलब्ध कराया गया है।
04:41 PM, 09-May-2023

CBSE Result 2023

बता दें कि सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा 2023, 15 फरवरी से 21 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 5 अप्रैल 2023 के बीच आयोजित की गई थी। कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 16 लाख छात्र, जबकि 12वीं में 12 लाख छात्र शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:45 PM, 09-May-2023

CBSE Results By SMS On Mobile

 केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 10वीं-12वीं के नतीजे जारी करने वाला है। परीक्षा दे चुके करीब 38 लाख छात्र-छात्राएं बेसब्री से नतीजों के जारी होने का इंतजार कर रहे हैं। छात्र-छात्राएं अपना रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों Results.cbse.nic.in, cbse.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त छात्रों के पास मोबाइल पर एसएमएस के जरिए रिजल्ट पाने का विकल्प मौजूद है। आइए जानते हैं मोबाइल पर कैसे मिलेगा रिजल्ट?

03:45 PM, 09-May-2023

मोबाइल SMS पर ऐसे मिलेगा रिजल्ट

मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से सीबीएसई 10वीं, 12वीं बोर्ड का रिजल्ट देखने के लिए छात्र-छात्राओं को सबसे पहले अपने मोबाइल के मैसेज बॉक्स में जाकर CBSE 10 अथवा CBSE 12 स्पेस अपना रोल नंबर टाइप कर, 7738299899 पर मैसेज भेजना होगा। इसके बाद आपके फोन पर मैसेज के जरिए रिजल्ट आपको मिल जाएगा। छात्र इस बात का ध्यान रखें कि जारी किया गया नंबर साल 2022 का है। यदि सीबीएसई की अधिसूचना में नंबर को लेकर कोई बदलाव किया जाएगा तो नया नंबर ही लागू होगा। 

01:33 PM, 09-May-2023

CBSE Result 2023 Websites to Check

बोर्ड परीक्षा के परिणाम को लाखों की संख्या में छात्र एक साथ चेक करेंगे। ऐसे में वेबसाइट डाउन होने की भी आशंका है। ऐसी स्थिति में छात्र डिजीलॉकर और उमंग एप पर भी जाकर अपना परिणाम चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपने पिन या पासवर्ड का प्रयोग करना होगा। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणाम cbseresults.nic.in, cbse.digitallocker.gov.in और cbse.gov.in पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
12:58 PM, 09-May-2023

CBSE 10th 12th Results: डिजीलॉकर पर कैसे देखें सीबीएसई परिणाम?

सीबीएसई 10वीं और 12वीं परिणाम देखने के लिए digilocker.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर लॉग इन पर क्लिक करें।
यूजर नेम के रूप में अपने सीबीएसई रोल नंबर और पासवर्ड के रूप में पिन का उपयोग करके लॉग इन करें।
आपकी 10वीं या 12वीं कक्षा की मार्कशीट स्क्रीन पर उपलब्ध होगी।
सीबीएसई कक्षा 10वीं या 12वीं के परिणाम के लिए डिजिटल अंक पत्र डाउनलोड करें।
Load More
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed