{"_id":"5ebbfbbd8ebc3e902d0a938a","slug":"chhattisgarh-board-decided-to-not-conduct-examination-of-the-remaining-papers-for-classes-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में नहीं होंगी दसवीं और बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाएं, बोर्ड ने लिया फैसला","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
छत्तीसगढ़ में नहीं होंगी दसवीं और बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाएं, बोर्ड ने लिया फैसला
Wed, 13 May 2020 07:26 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 13 May 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
विद्यार्थी (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ में दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों की बची हुई परीक्षाएं नहीं होंगी। इस बात का फैसला छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने लिया है। छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने लॉकडाउन की वजह से स्थगित हुई दसवीं और बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाओं को आयोजित नहीं करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
Chhattisgarh Board of Secondary Education has decided to not conduct examination of the remaining papers for classes 10 & 12. The marks for these papers will be given on the basis of internal assessment: Prof VK Goyal, Secretary, Chhattisgarh Board of Secondary Education #COVID19
— ANI (@ANI) May 13, 2020विज्ञापन
विद्यार्थियों को दसवीं और बारहवीं कक्षा की बची हुई परीक्षाओं के अंक आतंरिक मूल्यांकन के आधार पर दिए जाएंगे। इस बात की जानकारी न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव वीके गोयल ने दी।
विज्ञापन
वीके गोयल ने कहा कि छत्तीसगढ़ में दसवीं और बारहवीं बोर्ड की बची हुई परीक्षाओं को आयोजन नहीं कराया जाएगा। विद्यार्थियों को आतंरिक मूल्यांकन के जरिए ही शेष बची हुई परीक्षाओं के अंक दिए जाएंगे। गौरतलब है कि इस वक्त देश में कोरोना वायरस से बचाव के लिए तीसरे चरण का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 17 मई तक है। लॉकडाउन की वजह से स्कूल,कॉलेज और उच्च शिक्षण संस्थान बंद हैं। विद्यार्थियों को ऑनलाइन शिक्षा दी जा रही है।
कमेंट
कमेंट X