{"_id":"5ee0cb5b5f67a519c03fc66e","slug":"chhattisgarh-board-cgbse-10th-12th-class-result-2020-date-board-may-be-announced-soon-result","type":"story","status":"publish","title_hn":"CGBSE 10th, 12th Result 2020: छत्तीसगढ़ बोर्ड के दसवीं-बारहवीं के रिजल्ट को लेकर सामने आ रही है ये जानकारी","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CGBSE 10th, 12th Result 2020: छत्तीसगढ़ बोर्ड के दसवीं-बारहवीं के रिजल्ट को लेकर सामने आ रही है ये जानकारी
Wed, 10 Jun 2020 05:50 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 10 Jun 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2020 (जुलाई के तीसरे हफ्ते में हो सकता है जारी)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
CGBSE 10th, 12th Result 2020: छत्तीसगढ़ बोर्ड के दसवीं और बारहवीं कक्षा के रिजल्ट को लेकर अभी तक बोर्ड की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन कहा जा रहा है कि बोर्ड जल्द ही दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है। बोर्ड ने कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य पूरा कर लिया है और रिजल्ट की घोषणा की तैयारियों में जुटा हुआ है। ऐसे में कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि बोर्ड जून के दूसरे और तीसरे हफ्ते में दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर सकता है।
विज्ञापन
आपको बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ बोर्ड का कहना था कि कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य खत्म हो गया है और पुनर्मूल्यांकन कार्य चल रहा है। हालांकि अभी बोर्ड की तरफ से रिजल्ट घोषित होने की तिथि की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन कहा जा रहा है कि इस हफ्ते हफ्ते या अगले हफ्ते बोर्ड की तरफ से रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी। बोर्ड अब तक हुई परीक्षाओं के ही नतीजे घोषित करेगा और स्थगित परीक्षाओं को आयोजित नहीं किया जाएगा। लॉकडाउन की वजह से स्थगित हुई परीक्षाओं के नंबर इंटर्नल असेसमेंट के आधार पर दिए जाएंगे। विद्यार्थियों का इंटर्नल असेसमेंट में जिस तरह का प्रदर्शन होगा उनको वैसे ही नंबर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मार्च में कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन की घोषणा होते ही बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की शेष परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। बाद में परीक्षाओं को लेकर नया शेड्यूल भी जारी किया गया था, लेकिन लॉकडाउन बढ़ने की वजह से उसको भी स्थगित कर दिया गया था। जब रिजल्ट जारी होगा विद्यार्थी बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X