फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Chhattisgarh Board CGBSE 10th, 12th Class Result 2020 Date board may be announced soon result

CGBSE 10th, 12th Result 2020: छत्तीसगढ़ बोर्ड के दसवीं-बारहवीं के रिजल्ट को लेकर सामने आ रही है ये जानकारी

Wed, 10 Jun 2020 05:50 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Wed, 10 Jun 2020 05:50 PM IST
विज्ञापन
Chhattisgarh Board CGBSE 10th, 12th Class Result 2020 Date board may be announced soon result
छत्तीसगढ़ बोर्ड रिजल्ट 2020 (जुलाई के तीसरे हफ्ते में हो सकता है जारी)

CGBSE 10th, 12th Result 2020: छत्तीसगढ़ बोर्ड के दसवीं और बारहवीं कक्षा के रिजल्ट को लेकर अभी तक बोर्ड की तरफ से कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन कहा जा रहा है कि बोर्ड जल्द ही दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है। बोर्ड ने कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य पूरा कर लिया है और रिजल्ट की घोषणा की तैयारियों में जुटा हुआ है। ऐसे में कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि बोर्ड जून के दूसरे और तीसरे हफ्ते में दसवीं और बारहवीं कक्षा का रिजल्ट घोषित कर सकता है। 

विज्ञापन


आपको बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ बोर्ड का कहना था कि कॉपियों के मूल्यांकन का कार्य खत्म हो गया है और पुनर्मूल्यांकन कार्य चल रहा है। हालांकि अभी बोर्ड की तरफ से रिजल्ट घोषित होने की तिथि की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन कहा जा रहा है कि इस हफ्ते हफ्ते या अगले हफ्ते बोर्ड की तरफ से रिजल्ट की घोषणा कर दी जाएगी। बोर्ड अब तक हुई परीक्षाओं के ही नतीजे घोषित करेगा और स्थगित परीक्षाओं को आयोजित नहीं किया जाएगा। लॉकडाउन की वजह से स्थगित हुई परीक्षाओं के नंबर इंटर्नल असेसमेंट के आधार पर दिए जाएंगे। विद्यार्थियों का इंटर्नल असेसमेंट में जिस तरह का प्रदर्शन होगा उनको वैसे ही नंबर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मार्च में कोरोना वायरस से बचाव के लिए लॉकडाउन की घोषणा होते ही बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं कक्षा की शेष परीक्षाओं को स्थगित कर दिया था। बाद में परीक्षाओं को लेकर नया शेड्यूल भी जारी किया गया था, लेकिन लॉकडाउन बढ़ने की वजह से उसको भी स्थगित कर दिया गया था। जब रिजल्ट जारी होगा विद्यार्थी बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed