{"_id":"5efc47322f700a57ff1140df","slug":"chhattisgarh-board-2020-3917-students-got-90-percent-or-more-marks-in-10th","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं में 3917 छात्रों ने पाए 90 फीसदी से ज्यादा अंक, इस साल अंतिम मेरिट में हो सकता है बदलाव","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
छत्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 10वीं में 3917 छात्रों ने पाए 90 फीसदी से ज्यादा अंक, इस साल अंतिम मेरिट में हो सकता है बदलाव
Wed, 01 Jul 2020 04:05 PM IST
Garima Garg
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Garima Garg
Updated Wed, 01 Jul 2020 04:05 PM IST
विज्ञापन
TN BOARD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा के परिणामों की घोषणा हुई। इस साल राज्य में छात्रों के मुकाबले ज्यादा संख्या में छात्राएं पास हुई हैं। ऐसा पहली बार हुआ जब 10वीं में एक छात्रा को पूरे 100 प्रतिशत अंक मिले हैं।
इस बार 90 फीसदी से ज्यादा अंक वालों ने 10वीं बोर्ड टॉप-10 की मेरिट में जगह बनाई है क्योंकि 90 प्रतिशत या उससे अधिक नंबर पाने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। आंकड़ो के माध्यम से जाानें तो इस बार 3917 छात्रों को 90 फीसदी या उससे अधिक नंबर मिले हैं। इसलिए कुछ लोग मामूली अंतर के कारण भी मेरिट लिस्ट में आने से रह गए। लेकिन अब उम्मीद जताई जा रही है कि रीवैल व रीटोटलिंग के परिणाम घोषित होने के बाद अंतिम मेरिट लिस्ट में बदलाव हो सकता है।
मुख्य जानकारी-

- इस बार 10वीं में 73.62 और 12वीं की परीक्षा में 78.59 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।
- पिछले वर्ष की तुलना में 10वीं के परीक्षा परिणाम में 5.42 प्रतिशत और 12वीं के परीक्षा परिणाम में 0.16 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
- स्कूल शिक्षा मंत्री ने बताया, ‘छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित हाई स्कूल सर्टिफिकेट मुख्य परीक्षा वर्ष 2020 में कुल तीन लाख 92 हजार 153 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए।
- इनमें से तीन लाख 84 हजार 761 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से एक लाख 78 हजार 79 बालक तथा दो लाख छह हजार 682 बालिकाएं शामिल हुईं।
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X