Chhattisgarh 10th and 12th Board Exam 2021: छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में होंगी। दसवीं और बारहवीं की परीक्षाएं, परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में होंगी। दरअसल, कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर छात्रों और अभिभावकों ने बोर्ड की दसवीं और बारहवीं परीक्षाओं के ऑफलाइन आयोजन को लेकर चिंता जाहिर की थी। जिसके बाद बोर्ड ने अब साफ कर दिया है कि मैट्रिक और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में ही होंगी।
छत्तीसगढ़ बोर्ड एग्जाम 2021: ऑफलाइन होंगी दसवीं-बारहवीं की परीक्षाएं, कोविड पॉजिटिव छात्रों को अनुमति नहीं
कोरोना पॉजिटिव छात्रों के लिए विशेष परीक्षा
बोर्ड ने इस बात की भी पुष्टि की है कि कोरोना वायरस पॉजिटिव छात्रों को दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं में बैठने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे छात्रों के लिए विशेष परीक्षा आयोजित की जाएगी। यह आदेश उन छात्रों के लिए भी लागू होगा जो स्वयं संक्रमित नहीं हैं, लेकिन कंटेनर जोन या क्षेत्रों में रहते हैं। अधिकारियों के अनुसार, बोर्ड परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले छात्रों की सूची में नाम के आगे 'सी' लिखा होगा और उन्हें कोई अंक नहीं दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें-इग्नू: बीएड, ओपीईएनएमएटी और पोस्ट बेसिक बीएससी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी
इसे भी पढ़ें-9वीं-11वीं के छात्रों को घर बैठे देनी होगी परीक्षा: 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा हो सकती हैं स्थगित
कमेंट
कमेंट X