फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Change in the date of one paper of July semester examination NTA decision due to assembly elections

NTA: जुलाई सेमेस्टर परीक्षा के एक पेपर की तारीख में बदलाव, विधानसभा चुनाव के कारण एनटीए ने लिया फैसला

Sun, 12 Nov 2023 06:06 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 12 Nov 2023 06:06 AM IST
सार

एनटीए की वरिष्ठ निदेशक (परीक्षा) साधना पराशर की ओर से इस संबंध में छात्रों के नाम पब्लिक नोटिस जारी किया गया है। इसमें लिखा है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, मिजोरम, छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों के कारण एक पेपर की तारीख में बदलाव किया गया है।

विज्ञापन
Change in the date of one paper of July semester examination NTA decision due to assembly elections
Exams (File Photos) - फोटो : iStock

विस्तार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कुछ राज्यों में विधानसभा चुनावों के कारण स्वयं प्लेटफाॅर्म पर मूक कोर्स की जुलाई सेमेस्टर परीक्षा के एक पेपर की तारीख में बदलाव किया है। पहले 30 नवंबर को आयोजित होने वाला पेपर अब नए शेड्यूल के तहत चार दिसंबर को होगा। हालांकि अन्य परीक्षाओं में किसी प्रकार का कोई बदलाव नहीं किया गया है।

विज्ञापन

एनटीए की वरिष्ठ निदेशक (परीक्षा) साधना पराशर की ओर से इस संबंध में छात्रों के नाम पब्लिक नोटिस जारी किया गया है। इसमें लिखा है कि मध्य प्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना, मिजोरम, छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनावों के कारण एक पेपर की तारीख में बदलाव किया गया है। स्वयं जुलाई सेमेस्टर की परीक्षाएं 30 नवंबर से शुरू हो रही थीं, अब एक दिसंबर से होंगी, जबकि 30 नवंबर का पेपर अब 4 दिसंबर को होगा।

विज्ञापन

तीन घंटे की होगी परीक्षा 
एक और दो दिसंबर की परीक्षा की तारीख में कोई बदलाव नहीं किया गया है। देशभर के उच्च शिक्षण संस्थानों में विभिन्न डिग्री प्रोग्राम की पढ़ाई और कामकाजी पेशेवर अपनी नौकरी के साथ स्वयं प्लेटफाॅर्म के माध्यम से अपने मनपसंद और कौशल को बढ़ाने के लिए मूक कोर्स करते हैं। इन कोर्स के माध्यम से पढ़ाई के साथ क्रेडिट भी कमाते हैं, जोकि उनके डिग्री, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट में जुड़ते हैं। इस परीक्षा के तहत पहली शिफ्ट सुबह नौ से 12 बजे तक चलेगी और दूसरी शिफ्ट दोपहर तीन से छह बजे तक चलेगी। परीक्षा तीन घंटे की होगी। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए 011-40759000 फोन करके भी मदद मांग सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed