फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Chandrayaan 2 Controversy, Scientists question ISRO chief K Sivan 98 percent success statement

अब चंद्रयान-2 की 98 फीसदी सफलता पर उठने लगे सवाल

Mon, 23 Sep 2019 02:06 PM IST
रत्नप्रिया रत्नप्रिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रत्नप्रिया रत्नप्रिया Updated Mon, 23 Sep 2019 02:06 PM IST
सार

  • इसरो प्रमुख ने कहा था - 98 फीसदी सफल रहा है चंद्रयान-2
  • अब विक्रम लैंडर और मिशन की सफलता पर उठ रहे हैं सवाल

विज्ञापन
Chandrayaan 2 Controversy, Scientists question ISRO chief K Sivan 98 percent success statement
चंद्रयान-2 की सफलता के दावों पर उठे सवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंद्रयान-2 और इसकी सफलता के दावों पर अब सवाल उठने लगे हैं। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO - Indian Space Research Organisation) प्रमुख डॉ. के. सिवन (K Sivan) ने शनिवार को कहा था कि चंद्रयान-2 (Chnadrayaan 2) का ऑर्बिटर बिल्कुल सही काम कर रहा है और भारत का यह दूसरा मून मिशन 98 फीसदी सफल रहा। उनके इस कथन पर अब सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन


कुछ वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने इसरो प्रमुख द्वारा किए गए इस दावे पर आपत्ति जताई है। कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि 'विक्रम की सफल लैंडिंग इस मून मिशन का अहम भाग थी। लेकिन वही नहीं हो सका। चंद्रयान-2 का विक्रम लैंडर काफी तेज गति से चंद्रमा से टकराया और शायद वह हमेशा के लिए खो गया।' उनका कहना है कि 'गहराई से जांच किए बिना ऐसे दावे करने से दुनिया के सामने हम हंसी के पात्र बनते हैं।'
विज्ञापन


अहमदाबाद स्थित स्पेस एप्लीकेशन सेंटर (SAC) के पूर्व निदेशक और इसरो के पूर्व वैज्ञानिक तपन मिश्रा ने भी यह मुद्दा उठाया है। एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने लिखा कि 'नेतृत्व करने वाले प्रेरित करते हैं, मैनेज नहीं करते।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें :  Chandrayaan 2: आखिर क्यों नासा का LRO नहीं ले पाया विक्रम लैंडर की तस्वीर, यहां है कारण


एक वैज्ञानिक ने कहा है कि 'चंद्रयान-2 मिशन में कुछ तकनीकी गड़बड़ियां हुईं। उनके अनुसार इसरो को विक्रम लैंडर को एक थ्रस्टर के साथ भेजना चाहिए था पांच के साथ नहीं। इससे तकनीक आसान होती। पूरी दुनिया में यही प्रक्रिया अपनाई जाती है।'

के. सिवन ने क्या कहा था ?

इसरो प्रमुख के. सिवन ने शनिवार को मीडिया से बात करते हुए कहा था कि 'हम विक्रम लैंडर से संपर्क स्थापित करने में सफल नहीं हो पाए। लेकिन चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर बिल्कुल सही और अच्छा काम कर रहा है। इस ऑर्बिटर में कुल आठ उपकरण लगे हैं। हर उपकरण का अपना अलग-अलग काम निर्धारित है। ये सभी उस काम को बिल्कुल उसी तरह कर रहे हैं जैसा प्लान किया गया था। इसरो प्रमुख ने बताया कि चंद्रयान-2 मिशन 98 फीसदी सफल रहा है। इसके दो अहम कारण हैं। पहला है विज्ञान और दूसरा है तकनीकि सिद्धि। तकनीकि सिद्धि की बात करें तो हमने लगभग पूरी तरह से सफलता पाई है।'


ये भी पढ़ें : भुवनेश्वर में के. सिवन ने बताया- अगले दो साल में क्या-क्या करेगा इसरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed