CGSOS Result 2022: छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन स्कूल ने जारी किया 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम, जानें सफलता प्रतिशत
CGSOS Result 2022: छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन स्कूल (CGSOS) की ओर से राज्य में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 1 अप्रैल, 2022 से लेकर 2 मई, 2022 तक किया गया था।
विस्तार
CGSOS Result 2022: छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन स्कूल (CGSOS) ने कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं। बोर्ड की ओर से परिणाम आज शुक्रवार 3 जून, 2022 को जारी किए गए। परिणाम को चेक करने का ऑनलाइन लिंक एक्टिवेट कर दिया गया है। जो भी छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट sos.cg.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपने रोल नंबर और जन्मतिथि आदि का प्रयोग करना होगा।
CGSOS Result 2022: क्या रहा दसवीं का परिणाम?
छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन स्कूल की ओर से जारी किए गए दसवीं कक्षा के परिणाम के अनुसार कुल 19,318 छात्रों ने इस परीक्षा में सफलत प्राप्त की है। इनमें से 8,481 लड़कियां हैं वहीं, 10,837 लड़के हैं। दसवीं बोर्ड परीक्षा में कुल सफलता प्रतिशत 53.7 फीसदी दर्ज किया गया है।
CGSOS Result 2022: क्या रहा 12वीं कक्षा का परिणाम?
छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन स्कूल द्वारा जारी किए गए 12वीं के परिणाम के अनुसार कुल 34,683 छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। इनमें से 16,371 लड़कियां और 1648,312 लड़के हैं। कक्षा 12वीं का कुल सफलता प्रतिशत 64.03 फीसदी रहा है।
CGSOS Result 2022: फेल छात्रों को मिलेगा एक और मौका
छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन स्कूल बोर्ड परीक्षा परिणाम में विफल छात्रों को निराश होने की जरूरत नहीं है। उन्हें बोर्ड की ओर से एक और मौका दिया जाएगा। छात्र अब कंपार्टमेंटल परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए छात्रों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर सूचना दी जाएगी। छात्र इसके लिए वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। वहीं, जो छात्र अपने परिणाम से खुश नहीं हैं, वे परिणाम जारी होने के 15 दिनों के भीतर पूनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
CGSOS Result 2022: इन तारीखों को हुई थी परीक्षा
छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन स्कूल (CGSOS) की ओर से राज्य में दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 1 अप्रैल, 2022 से लेकर 2 मई, 2022 तक किया गया था। दोनों ही कक्षाओं की परीक्षा में करीब 1 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था।
- sos.cg.nic.in
- results.cg.nic.in
- results.amarujala.com
ऐसे चेक करें अपना परिणाम
- सबसे पहले छात्र छत्तीसगढ़ स्टेट ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट sos.cg.nic.in पर जाएं।
- कक्षा 10वीं या 12वीं के परिणाम देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- आपको एक नए लॉगिन पेज पर ले जाया जाएगा।
- आवश्यक फील्ड में अपने लॉगिन क्रेडेंशियल भरें और सबमिट बटन दबाएं।
- स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। सभी महत्वपूर्ण विवरण जैसे नाम, प्राप्त कुल अंक और अन्य विवरण देखें।
- अंत में, अपने डिवाइस पर स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए स्कोरकार्ड की एक प्रति प्रिंट करें।
कमेंट
कमेंट X