सीजीसी लांडरा में लॉन्च हुए 10 नए प्रोफेशनल व रिसर्च से जुड़े कोर्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अकादमिक और उद्योग के बीच के रास्ते को खत्म करने, नवीनतम तकनीकों को बढ़ता देख मार्केट की मांग पूरी करने के लिए चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ काॅलेज लांडरा ने सत्र 2020 से 10 नए पाठयक्रम (कोर्स) शुरू किए हैं। आईके गुजराल पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय से बीएससी आर्टिफिशल इंटेलिजेंस व मशीन लर्निंग, बीएससी माईक्रोबायोलोजी एवं बीबीए सेल्स, मार्केटिंग, एडवरटाईजिंग और पब्लिक रिलेशन मैनेजमेंट संबद्ध विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) और फार्मा द्वारा अनुमोदित किया गया है।
लिंक्डइन के अनुसार वर्ष 2020 में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) शीर्ष 15 उभरती नौकरियों में पहले स्थान पर है। रिपोर्ट के अनुसार पिछले चार सालों में इस क्षेत्र में लोगों को काम पर रखने की दर सालाना 74 प्रतिशत बढ़ी है। अंबाला में आयोजित हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीजीसी लांडरा के कैंपस डायरेक्टर प्रोफेसर डाॅ पीएन ऋषिकेश ने बताया की भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और मशीन लर्निंग (एमएल) विशेषज्ञों की मांग में वृद्धि हुई है। इसलिए हम 12वीं पास आउट के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग में तीन वर्षिय बैचलर्स डिग्री कोर्स लेकर आए हैं।
समय की एक और जरूरत है कि आने वाले पेशेवरों को उन्नत विपणन और विज्ञापन कौशल से लैस किया जाए, क्योंकि यह सभी उद्योगों की अग्रणी प्राथमिकता बन गई है। उन्होंने बताया कि सीजीसी लांडरा में 12वीं के छात्रों के लिए तीन वर्षीय बीबीए - सेल्स, मार्केटिंग, एडवरटाईजिंग एवं पब्लिक रिलेशन मैनेजमेंट में लॉन्च किए गए हैं।
सीजीसी लांडरा में मेडिकल एवं नाॅन मेडिकल के छात्रों के लिए माइक्रोबायोलोजी में तीन वर्षीय बैचलर इन साइंस (बीएससी) लॉन्च किया गया। मेडिकल रिसर्च में क्वालिटी कंट्रोल में माइक्रोबायोलॉजिस्ट की बहुत आवश्यकता है। इसके साथ ही इसमें उम्मीदवार शिक्षक का प्रोफेशन भी चुन सकते हैं।
एम फार्मेसी (रेगुलेटरी अफयेर्स) - इसके प्रोफेशनल्स को रेगुलेटरी अफेयर कन्सलटेंट, स्पेशलिस्ट, एसोसिएसट बनने का अवसर प्राप्त हो सकता है। इसके साथ ही वह ड्रग सेफ्टी स्पेशलिस्ट, ड्रग इंस्पेक्टर और मेडिकल इंफॉर्मेशन एसोसिएट में भी अच्छे मौके प्राप्त कर सकते हैं।
एम फार्मेसी (फार्मा प्रैक्टिस) एवं फार्मा डी (पोस्ट) - इसके अन्तर्गत छात्रों को प्रोफेसर बनने का मौका प्राप्त हो सकता है। साथ ही अस्पताल में फार्मा विजिलेंस व रिर्सच में भी अच्छे अवसर प्राप्त कर सकते हैं।
इनके साथ-साथ अन्य कोर्स लॉन्च किए गए हैं, जिसमें तीन वर्षिय बीबीए डिजिटल मार्केटिंग कोर्स है, जहां डिजिटल तकनीकों का उपयोग करके उत्पादों या सेवाओं के विपणन में उपयोग की जाने वाली तकनीकों का अध्ययन शामिल है। आज के इंटरनेट, मोबाइल, विज्ञापन और अन्य डिजिटल मीडिया के व्यापक रूप से उपयोग किए जाने वाले कार्यक्षेत्र का एक अभिन्न अंग है।
इनसब के अलावा मैथेमेटिक्स, केमिस्ट्री और फिजिक्स में मास्टर्स डिग्री भी लॉन्च की गई है। यह पाठयक्रम छात्रों को उनकी चुनी हुई विशेषज्ञता में उन्नत सैद्धांतिक और व्यवाहरिक ज्ञान प्रदान करेगा। एमएससी विशेषज्ञता आमतौर पर उन छात्रों द्वारा चुनी जाती है, जिन्होंने स्नातक के दौरान इसी विषय का अध्ययन किया हो।
सीजीसी लांडरा मौजूदा सूची में इन व्यावसायिक कार्यक्रमों को शामिल करके छात्रों को एक व्यापक विकल्प देने के लिए नए रास्ते खोलना का एक प्रयास कर रहा है।
उच्चतम प्लेसमेंट्स को आगे बढ़ाते हुए सीजीसी लांडरा में वर्ष 2020 के सालाना प्लेसमेंट के दिन छात्रों को 350 से ज्यादा बड़ी कम्पनियों द्वारा लगभग 4000 प्लेसमेंट्स आॅफर की गई हैं। प्रमुख आकर्षण था अमेजन डेवलपमेंट सेंटर इंडिया में 15 छात्रों का प्लेसमेंट होना, जिसमें सबसे ज्यादा पैकेज कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के छात्रों को दिए गए। यह 30.25 लाख सालाना का पैकेज था। यह निश्चित रूप में संस्थान के आदर्श वाक्य बिल्डिंग करियर, ट्रांसफाॅर्मिंग लाइव्स को पूरा कर रहा है।
(Advertorial)
कमेंट
कमेंट X