{"_id":"66ebf727fb874f94920c8b67","slug":"cg-tet-paper-ii-result-out-at-vyapam-cgstate-gov-in-read-more-details-here-2024-09-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"CG TET Result 2024: छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर-2 के नतीजे जारी, अभी यहां से करें डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
CG TET Result 2024: छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर-2 के नतीजे जारी, अभी यहां से करें डाउनलोड
Thu, 19 Sep 2024 03:34 PM IST
शाहीन परवीन
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: शाहीन परवीन
Updated Thu, 19 Sep 2024 03:34 PM IST
सार
CG TET Result 2024: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर ने छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर-2 नतीजे जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अपन परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
CG TET Paper II Result 2024
- फोटो : freepik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
CG TET Paper II Result 2024: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल, रायपुर ने छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा पेपर-II (CG TET Paper II) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। पात्र उम्मीदवार जो परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट (vyapam.cgstate.gov.in) पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं ।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 2024 - उच्च प्राथमिक (पेपर II) (कक्षा VI से VIII में शिक्षण के लिए) 23 जून को आयोजित किया गया था और वैकल्पिक री-टीईटी परीक्षा - उच्च प्राथमिक (पेपर II) (कक्षा 6 से 8 में शिक्षण के लिए) 20 जुलाई, 2024 को आयोजित की गई थी।
विज्ञापन
सीजी टीईटी परीक्षा में पेपर I और पेपर II शामिल हैं। पेपर I कक्षा 1 से कक्षा 6 तक पढ़ाने के लिए उम्मीदवार की योग्यता प्रमाणित करने के लिए आयोजित किया जाता है और पेपर II किसी भी सीजी शिक्षा बोर्ड से संबद्ध स्कूलों में कक्षा 6 से कक्षा 8 तक पढ़ाने के लिए प्रमाणित करने के लिए होता है।
विज्ञापन
CG TET Result 2024
- फोटो : Official website
परिणाम ऐसे करें डाउनलोड
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाएं
- अब होमपेज पर, CG TET पेपर II परिणाम 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें
- अब परिणाम देखें और डाउनलोड कर लें।
- अंत में आगे की आवश्यकता के लिए परिणाम का एक प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X