फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CG TET 2022 result has been released by Chhattisgarh Professional Examination Board

CG TET Result 2022: छत्तीसगढ़ टीईटी परीक्षा का परिणाम घोषित , छात्र ऐसे करें डाउनलोड

Sat, 22 Oct 2022 04:19 PM IST
सौरभ पांडे एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडे Updated Sat, 22 Oct 2022 04:19 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा 18 सितंबर 2022 को आयोजित की गई थी। जिसका परिणाम आज जारी किया गया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जाकर रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन
CG TET 2022 result has been released by Chhattisgarh Professional Examination Board
CG Tet Result 2022 - फोटो : amar ujala

विस्तार

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CGPEB) ने सीजी टीईटी परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। सीजी टीईटी परीक्षा 18 सितंबर 2022 को पेपर -1 के लिए 1336 केंद्र और पेपर 2 के लिए 1140 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। सीजीपीईबी ने स्कोर कार्ड जारी किया है। जिसे छात्र विषय के मुताबिक अपने अंक देख सकते हैं। 
विज्ञापन


सीजी टीईटी 2022 का परिणाम सीजीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर जारी किया गया है।  पेपर 1 के लिए चार लाख सोलह हजार 927 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था, जिसमें  से 2,96,162 उम्मीदवार ही परीक्षा में शामिल हुए थे। इसी तरह पेपर-2 में 3,64,038 उम्मीदवारों ने पंजाकर किया था। लेकिन 1,10,558 उम्मीदवार ही सीजी टीईटी परीक्षा में शामिल हुए ।
विज्ञापन


दो पालियों में हुई थी परीक्षा

पेपर 1 की परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक और पेपर 2 की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 4:15 बजे तक आयोजित की गई थी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट vyapam.cgstate.gov.in पर अपना विवरण भरकर सीजी टीईटी 2022 परीक्षा के स्कोर कार्ड और प्रमाण पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक नियुक्ति के लिए अनिवार्य टीईटी

टीईटी परीक्षा शिक्षक नियुक्ति के लिए अनिवार्य योग्यता है। यह परीक्षा केवल शिक्षक बनने की पात्रता तय करती है। इसे शिक्षक नियुक्ति का आदेश नहीं माना जा सकता । एक बार परीक्षा पास करने के बाद पात्रता आजीवन बनी रहेगी। अंक सुधार के लिए बाद की फिर से टीईटी परीक्षा दी जा सकती है। छत्तीसगढ़ में तीसरी बार शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की गई है। शिक्षक चयन के समय इस परीक्षा के अंक अधिभार के रूप में प्रयोग में लाए जा सकते हैं। इसका निर्धारण नियुक्ति के समय ही होगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ शिक्षक पात्रता परीक्षा (CG TET) छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CGPEB)द्वारा वर्ष में एक बार आयोजित की जाती है। यह एक राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा है जो ऑफलाइन यानी पेन और पेपर माध्यम में आयोजित की जाती है।  



 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed