{"_id":"6a8b588de783b362f6084272","slug":"cg-exam-irregularity-raipur-university-paper-leak-confirmed-b-sc-agriculture-plant-pathology-exam-cancelled-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक और धांधली: अब रायपुर विश्वविद्यालय में पेपर लीक की पुष्टि, B.Sc एग्रीकल्चर प्लांट पैथोलॉजी परीक्षा रद्द","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
एक और धांधली: अब रायपुर विश्वविद्यालय में पेपर लीक की पुष्टि, B.Sc एग्रीकल्चर प्लांट पैथोलॉजी परीक्षा रद्द
Mon, 24 Aug 2026 02:07 AM IST
ज्योति भास्कर
पीटीआई, रायपुर।
पीटीआई, रायपुर।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:07 AM IST
सार
नीट पेपर लीक और झारखंड में भर्तियों की गड़बड़ी मामले के बाद अब पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ में एक परीक्षा का पेपर लीक हुआ है। विश्वविद्यालय ने परीक्षा रद्द करने का एलान कर दिया है। जानिए मामला
विज्ञापन
रायपुर में परीक्षा से पहले पेपर लीक (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) ने B.Sc एग्रीकल्चर प्रथम वर्ष की प्लांट पैथोलॉजी परीक्षा रद्द कर दी है। यह परीक्षा 7 अगस्त को आयोजित की गई थी। पुलिस जांच में पेपर लीक होने की पुष्टि के बाद यह निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
क्या शिक्षक और छात्रों की भूमिका संदिग्ध?
विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने रविवार को इसकी जानकारी दी। यह फैसला कुलपति गिरीश चंदेल की अध्यक्षता में हुई आपातकालीन बैठक में लिया गया। यह बैठक 20 अगस्त को हुए B.Sc एग्रीकल्चर द्वितीय वर्ष के एंटोमोलॉजी प्रश्न पत्र लीक के बाद बुलाई गई थी। एंटोमोलॉजी पेपर लीक मामले में दुर्ग जिले के एक निजी कॉलेज के प्रोफेसर और पांच छात्रों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
किस कॉलेज के खिलाफ कार्रवाई?
पुलिस जांच में 7 अगस्त के प्लांट पैथोलॉजी पेपर के भी लीक होने का खुलासा हुआ। प्लांट पैथोलॉजी और एंटोमोलॉजी दोनों लीक हुए पेपर की दोबारा परीक्षा सितंबर के पहले सप्ताह में होगी। विश्वविद्यालय ने भारतीय कृषि कॉलेज, दुर्ग के खिलाफ भी कार्रवाई शुरू की है। कॉलेज को परीक्षा की गोपनीयता सुनिश्चित न करने के आरोप में नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
क्या कार्रवाई हुई, पुलिस की जांच कहां तक पहुंची?
रायपुर पुलिस द्वारा 20 अगस्त के पेपर लीक मामले में हिरासत में लिए गए छात्रों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। विश्वविद्यालय ने 20 अगस्त की एंटोमोलॉजी परीक्षा और 7 अगस्त की प्लांट पैथोलॉजी परीक्षा के लिए नियुक्त पर्यवेक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। ये पर्यवेक्षक दुर्ग कॉलेज में नियुक्त थे। विश्वविद्यालय परीक्षा सुरक्षा मजबूत करने और भविष्य में लीक रोकने के लिए कड़े उपाय कर रहा है।
अब तक कितने सुरक्षा उपाय, आगे की योजना क्या?
20 अगस्त की घटना के बाद, 22 अगस्त की B.Sc परीक्षाओं के प्रश्न पत्र कॉलेजों को पासवर्ड-सुरक्षित ईमेल के माध्यम से भेजे गए। इससे भौतिक प्रतियों का उपयोग बंद हो गया। सुबह 10 बजे की परीक्षा के पेपर कॉलेजों को 9:30 बजे उपलब्ध कराए गए। सोमवार को होने वाली परीक्षाओं के लिए भी यही प्रक्रिया अपनाई जाएगी। विश्वविद्यालय परीक्षा विभाग और संबद्ध कॉलेजों में CCTV कैमरों की संख्या बढ़ाने तथा आधुनिक तकनीक से परीक्षा प्रणाली की गोपनीयता, पारदर्शिता व सुरक्षा मजबूत करने पर भी विचार कर रहा है।
कमेंट
कमेंट X