फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CG Board Result 2024 12th toppers list, mehak won in class 12th topped in the Chhattisgarh

CGBSE Board Result 2024: 12वीं में 87.04% विद्यार्थी हुए पास, महक अग्रवाल ने किया टॉप; देखें टॉपर्स के नाम

Thu, 09 May 2024 01:24 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 09 May 2024 01:24 PM IST
सार

Chhattisgarh Board Result 2024 Out: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, रायपुर ने आज कक्षा 12वीं के नतीजे जारी कर दिए। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट का माध्यम से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 

विज्ञापन
CG Board Result 2024 12th toppers list, mehak won in class 12th topped in the Chhattisgarh
CG Board Result 2024 12th toppers List - फोटो : infogaphic

विस्तार

Chhattisgarh Board Result 2024 Out: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, रायपुर ने आज 09 मई 2024 को दोपहर 12:30 बजे कक्षा 10वीं और12वीं के नतीजे जारी कर दिए हैं। रिजल्ट ते साथ- साथ बोर्ड ने दोनों कक्षाओं के टॉपर लिस्ट, उत्तीर्ण प्रतिशत आदि विवरण भी साझा कर दिए हैं। 

विज्ञापन


इस साल छत्तीसगढ़ बोर्ड सीजीबीएसई 12वीं में कुल 87.04 फीसदी छात्र पास हुए हैं। छत्तीसगढ़ 12वीं बोर्ड परीक्षा के नतीजे घोषित हो गए हैं, जिसमें महक अग्रवाल ने शीर्ष स्थान हासिल किया है। कुल 34 प्रतिशत छात्र प्रथम श्रेणी से सफलतापूर्वक उत्तीर्ण हुए हैं।

विज्ञापन

12वीं में इन छात्रों ने किया टॉप 
महक अग्रवाल ने 487 अंकों के साथ पहला स्थान हासिल किया, जो कुल 500 अंकों में से 97.40% का प्रभावशाली स्कोर है। दूसरा स्थान हासिल करने वाली कोपल अंबष्ट हैं, जिन्होंने 485 अंक प्राप्त किए, जो कुल के 97% के बराबर है। प्रीति और आयुषी ने 484 अंक हासिल करके तीसरी रैंक हासिल की, जो 500 में से 96% अंकों के बराबर है।

Chhattisgarh Board Result 2024: टॉप 10 में 20 छात्र 
 
रैंक नाम प्रतिशत
1 महक अग्रवाल 97.40%
2 कोपल अम्बष्ट 97%
3 प्रीति  96.80%
3 आयुषी गुप्ता 96.80%
4 समीर कुमार  96.60%
5 हर्षवती साहू  96.00%
5 वेदांतिका शर्मा 96.00%
5 शुभ अग्रवाल 96.00%
6 डॉली पटेल 95.80%
6 अदिति साहू  95.80%
6 हिमांशी 95.80%
7 वेदिका निषाद  95.60%
7 पीयूष कुमार कन्नोजिया 95.60%
8  कंकणा घरामी 95.40% 
9 यमुना  95.20%
9 रिफा जवेरी  95.20%
9 साहिल खान  95.20%
9 नीरज शर्मा 95.20%
10 भावना साहू 95.00%
10 निधि गोगाड 95.00%
विज्ञापन

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
छात्र छ्त्तीसगढ़ बोर्ड कक्षा 12वीं का रिजल्ट देखने के लिए नीचे बताए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:

  • आधिकारिक वेबसाइट (cgbse.nic.in.) पर जाएं।
  • होमपेज पर, 'स्टूडेंट्स कॉर्नर' सेक्शन के तहत, 'परीक्षा परिणाम 2024' पर क्लिक करें।
  • 'सीजीबीएसई हाई स्कूल परीक्षा परिणाम 2024' या 'सीजीबीएसई हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणाम 2024' पर क्लिक करें।
  • अब, 'मुख्य परीक्षा' विकल्प पर क्लिक करें।
  • रोल नंबर डालें और कैप्चा कोड भरें।
  • अब, 'सबमिट' बटन पर क्लिक करें।
  • सीजीबीएसई बोर्ड परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed