फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CG Board Result 2022 Date May Release Today on The Official Website Know How to Check Chhattisgarh Board Result

CG Board Result 2022: आज जारी हो सकती है छत्तीसगढ़ बोर्ड परीक्षा परिणाम की तारीख, ऐसे देख सकेंगे अपना रिजल्ट

Wed, 11 May 2022 11:13 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 11 May 2022 11:13 AM IST
सार

CG Board Result 2022: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड या CGBSE की ओर से राज्य में दसवीं कक्षा की वार्षिक बोर्ड परीक्षा का आयोजन 03 मार्च से लेकर 23 मार्च, 2022 तक किया गया था। बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 02 से 30 मार्च, 2022 तक किया गया था।

विज्ञापन
CG Board Result 2022 Date May Release Today on The Official Website Know How to Check Chhattisgarh Board Result
CG Board Result 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

CG Board Result 2022: छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CGBSE) द्वारा आज राज्य में दसवीं और बारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के परिणाम के जारी होने की तारीख की घोषणा की जा सकती है। बोर्ड तारीखों की घोषणा अपनी आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से करेगा। इसके बाद तय तारीख पर बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। इसके साथ ही लंबे समय से अपने परिणाम का इंतजार कर रहे लाखों छात्रों का इंतजार खत्म होगा। 

विज्ञापन

CG Board Result 2022: कैसे चेक कर सकेंगे परिणाम?
छत्तीसगढ़ बोर्ड की ओर से दसवीं और बारहवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा के परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in या results.cg.nic.in पर जारी किए जाएंगे। बोर्ड द्वारा तय तारीख और समय पर परिणाम को चेक करने का लिंक आधिकारिक वेबसाइट पर एक्टिवेट कर दिया जाएगा। इसके बाद छात्र अपना परिणाम अपने रोल नंबर और जन्मतिथि जैसी जानकारी को दर्ज कर के चेक कर सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

CG Board Result 2022: कब तक जारी होंगे परिणाम?
छत्तीसगढ़ बोर्ड द्वारा दसवीं और बारहवीं कक्षा के परिणाम को जारी किए जाने को लेकर अब तक कोई भी आधिकारिक सूचना नहीं जारी की गई है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया जा रहा है कि परिणम की घोषणा इस हफ्ते के आखिर तक या इससे पहले ही 14 मई, 2022 तक कर दी जाएगी। छात्र परीक्षा परिणाम से जुड़ी किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और इसके विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफोर्म पर नजर बना कर रखें। 

विज्ञापन

CG Board Result 2022: कब हुई थी परीक्षा?
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा बोर्ड या CGBSE की ओर से राज्य में दसवीं कक्षा की वार्षिक बोर्ड परीक्षा का आयोजन 03 मार्च से लेकर 23 मार्च, 2022 तक किया गया था। वहीं, बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा का आयोजन 02 से 30 मार्च, 2022 तक किया गया था। परीक्षा राज्य के विभिन्न जिलों में सभी तरह की कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुआ ली गई थी।  

CG Board Result 2022: इन स्टेप्स से चेक करें अपना परिणाम?

  • सबसे पहले छात्र छत्तीसगढ़ बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं।
  • अब यहां दसवीं या बारहवीं के परिणाम से संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी जैसे रोल नंबर और जन्मतिथि आदि को दर्ज करें।
  • अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • स्कोरकार्ड को चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed