फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Central minister smriti irani said that under PMG Disha Scheme Nearly 20 million women digitally literate 

PMG Disha Programme: केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का दावा- पीएमजी दिशा कार्यक्रम के तहत 2 करोड़ महिलाएं साक्षर हुईं

Wed, 27 Apr 2022 08:45 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 27 Apr 2022 08:45 PM IST
सार

रायसीना डायलॉग में हिस्सा लेते हुए एक सवाल के जवाब में ईरानी ने कहा कि भारत में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के साथ-साथ कई अन्य मामलों पर काम किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Central minister smriti irani said that under PMG Disha Scheme Nearly 20 million women digitally literate 
Central minister Smriti Irani - फोटो : PTI

विस्तार

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बुधवार को बताया कि डिजिटल साक्षरता के लिए शुरू की गई प्रधान मंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान (PMGDISHA) कार्यक्रम के तहत देश में करीब दो करोड़ महिलाएं डिजीटल रूप से साक्षर हुई हैं। इस सभी को डिजिटल रूप से साक्षर होने का प्रमाणपत्र भी दिया गया है। प्रधान पीएमजीदिशा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को कंप्यूटर या डिजिटल डिवाइस जैसे टैबलेट, स्मार्टफोन आदि संचालित करने, ई-मेल भेजने और प्राप्त करने, इंटरनेट चलाने, डिजिटल भुगतान करने और सरकारी सेवाओं तक पहुंच के लिए प्रशिक्षण देकर सशक्त बनाना है।

विज्ञापन


पीपीई किट बनाने वाले कर्मचारियों में से लगभग 75 फीसदी महिलाएं
रायसीना डायलॉग में हिस्सा लेते हुए एक सवाल के जवाब में ईरानी ने कहा कि भारत में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के साथ-साथ कई अन्य मामलों पर काम किया जा रहा है। देश में PMGDISHA कार्यक्रम के अंतर्गत करीब दो करोड़ महिलाएं साक्षर हुई हैं। वहीं, इसके आगे केंद्रीय मंत्री ने बताया कि जब भारत लॉकडाउन में चला गया, तो हमारे पास देश में एक भी पीपीई सूट नहीं था। जब इनका निर्माण शुरू किया गया तो इसे बनाने वाले कर्मचारियों में से लगभग 75 फीसदी महिलाएं थीं। इसके बाद केवल तीन महीनों में भारत पीपीई किट का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक देश बन गया। केंद्रीय मंत्री ने बताया कि देश में करीब 66 लाख महिलाएं डॉक्टर, नर्स या आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के रूप में हैं जो कोरोना महामारी की पहले जानकारी देती है।  
विज्ञापन


लैंगिक न्याय पर जवाब
सम्मेलन के दौरान केंद्रीय मंत्री से सवाल किया गया कि लैंगिक न्याय को सुनिश्चित करने में एक पुरुष और एक महिला नेता की क्या भूमिका हो सकती है? इस सवाल का जवाब देते हुए ईरानी ने कहा कि एक पुरुष नेता आपको वहां ले जाता है जहां आप होना चाहते हैं और एक महिला नेता संभवतः आपको वहां ले जाती है जहां आपको होना चाहिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed