{"_id":"5f6a81ec8ebc3e6b19466318","slug":"central-government-seeks-applications-from-children-of-terror-victims-for-mbbs-and-bds-courses","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार ने एमबीबीएस कोर्स के लिए आतंक पीड़ितों के बच्चों से आवेदन मांगे","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
केंद्र सरकार ने एमबीबीएस कोर्स के लिए आतंक पीड़ितों के बच्चों से आवेदन मांगे
Wed, 23 Sep 2020 04:37 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 23 Sep 2020 04:37 AM IST
विज्ञापन
गृह मंत्रालय
- फोटो : ANI
केंद्रीय गृहमंत्रालय ने आतंकी हमलों के पीड़ितों के बच्चों व पति या पत्नी से सेंट्रल पूल के तहत एमबीबीएस और बीडीएस कोर्सों के लिए आवेदन मांगे हैं। सभी राज्यों को भेजे संवाद में मंत्रालय ने सेंट्रल पूल से एमबीबीएस और बीडीएस सीटों के आवंटन को लेकर सूचित कर दिया है।
विज्ञापन
साथ ही स्पष्ट किया है कि इसे लेकर अलग से कोई परीक्षा नहीं होगी और चयन केवल नीट में मिले अंकों और योग्यता के आधार पर किया जाएगा। मंत्रालय ने कहा कि आतंकी हमलों में मारे गए लोगों के बच्चे या पति/ पत्नी योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
मंत्रालय की ओर से कहा गया कि सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों से अनुरोध है कि वह आवेदन मंगाते समय इसका व्यापक प्रचार करें। वह यह सुनिश्चित करें कि योग्य अभ्यर्थियों का आवेदन निर्धारित प्रारूप में सभी आवश्यक दस्तावेजों की कॉपी के साथ नीट यूजी के नतीजे घोषित होने के 15 दिन के भीतर गृहमंत्रालय को भेजें।
विज्ञापन
दस्तावेजों के साथ आवेदन की स्कैन कॉपी ई-मेल से rajiv.kumar67@nic.in या स्पीड पोस्ट से राजीव कुमार, अंडर सेक्रेटरी, रूम नंबर 81, नॉर्थ ब्लॉक, नई दिल्ली 110001 पर भेजें।
कमेंट
कमेंट X